Hair Care Tips : भले ही आपके बाल कितने भी अच्छे हों, पर अगर इनमें जुएं हो जाती हैं तो इनकी सुंदरता कम होने लगती है। इसकी वजह से बालों में खुजली होने लगती है। खुजली की वजह से हेयर फॉल की समस्या सामने आने लगती है। बालों में सफाई की कमी से ही जुओं की परेशानी पैदा होती है। जिन लोगों के सिर में जुएं पड़ जाती हैं, वो पूरे दिन बेचैन और परेशान नजर आते हैं।
बालों में जूं के अंडे यानी लीख इस तरीके से चिपक जाती है, जो लाख कोशिशों के बाद भी बाल से बाहर नहीं निकलती। हालांकि बाजार में कई तरह के ऐसे शैंपू और तेल आते हैं, जिनके इस्तेमाल से जुएं कम होने लगती हैं। पर, अगर आप जड़ से जुओं को खत्म करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। आज हम आपको चार ऐसे तरीके बताने जा रहें हैं, जिनको फॉलो करके आप सिर में पलने वाली जुओं को खत्म कर सकते हैं।
बनाएं नीम और तुलसी का तेल
बालों से जुएं खत्म करने के लिए आप सबसे पहले एक प्लेट में नीम और तुलसी की पत्तियों को मिलाकर एक चम्मच पानी के साथ पीस लें। इसके बाद अब एक पैन में कोकोनट तेल लेकर इसे हल्की आंच पर गर्म करें, फिर पत्तियों के पेस्ट को इसमें डाल दें। अब इस तेल को थोड़ी देर ठंडा होने दें। अब धुले बालों में इसे गुनगुना करके लगाएं। इससे जुएं भी मर जाएंगी और बालों से जुड़ी अन्य परेशानियों में भी फायदा मिलेगा।
3 of 5
कैसे करते हैं प्याज का रखरखाव
- फोटो : iStock
बालों में लगाएं प्याज का रस
प्याज का रस बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। जुएं हटाने में भी ये काफी मददगार है। प्याज का रस बनाने के लिए सबसे पहले दो से तीन प्याज को पीस कर इसका रस निकाल लें। अब इसमें एक चम्मच हल्दी डालकर स्कैल्प पर लगाएं। कुछ समय बाद बालों को धो लें।
नींबू का रस है काफी फायदेमंद
जुएं मारने में नींबू का रस काफी फायदेमंद है। बालों में लगाने के लिए सबसे पहले आठ से दस नींबुओं को रस निकाल कर रख लें। इसे स्कैल्प पर लगाने से जुओं को खत्म करने में मदद मिलेगी।
मिला कर लगाएं लहसुन और नींबू
आप लहसुन और नींबू का पेस्ट बनाकर भी बालों में जुओं को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दस से बारह लहसुन की कलियां लें और इसमें नींबू निचोड़ कर पीस लें। इसे बालों में आधे घंटे लगाने के बाद सिर धो लें। कुछ ही समय में इसका रिजल्ट सामने आने लगेगा।