Hair Care: होली में बचा है लगभग दो हफ्तों का समय, पहले से ऐसे रखें बालों का ध्यान
यदि आप नहीं चाहते कि होली में रंग खेलने के दौरान आपके बाल डैमेज हो, तो अभी से इनका ध्यान खास तौर पर रखें।
मसाज करें -
होली से कुछ हफ्ते पहले से ही नारियल, बादाम, या अरंडी के तेल से स्कैल्प की मसाज करें। यह बालों को मजबूत बनाएगा और रंगों से होने वाले नुकसान को कम करेगा। इससे बालों में एक लेयर भी बन जाएगी, जिसकी वजह से पक्के रंग का असर बालों पर कम चढ़ेगा।
अभी होली में दो हफ्तों का समय है। ऐसे में हर हफ्ते एक बार बालों को डीप कंडीशनिंग दें ताकि वे रूखे और बेजान न हों। डीप कंडिशनिंग के लिए आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें। कंडीशनर का इस्तेमाल करने से दूर बिल्कुल भी न रहें। हफ्ते में तीन बार बालों में कंडीशनर लगाएं।
होली पर पक्के रंग वैसे भी बालों पर खराब असर डालनी है। ऐसे में अभी से केमिकल प्रोडक्ट से थोड़ी दूरी बना लें। खासतौर पर होली के दौरान हेयर कलरिंग, स्ट्रेटनिंग, या किसी भी अन्य केमिकल ट्रीटमेंट से बचें ताकि बाल कमजोर न हों।
करें तेल मालिश
होली से पहले बालों की केयर तो ऊपर बता दी है, अब जान लें कि दौरान क्या करें। होली खेलने से ठीक पहले बालों और स्कैल्प पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं। यह एक सुरक्षा परत बनाएगा और रंगों को स्कैल्प में गहराई से जाने से रोकेगा।