फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: 30 की उम्र के बाद इन तरीकों से रखना चाहिए बालों का ध्यान, वरना हेयर फॉल के साथ बाल होंगे बेजान

Thu, 20 Mar 2025 04:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 20 Mar 2025 04:00 PM IST
सार

यदि आप 30 की उम्र के आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं और बेजान हो रहे हैं तो खास टिप्स अपनाकर इनका ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Hair Care Tips after 30 how to take care of hair after the age of 30
30 की उम्र के बाद इन तरीकों से रखना चाहिए बालों का ध्यान - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: एक उम्र के बाद जिस तरह से खान-पान बदल जाता है, ठीक वैसे ही स्किन केयर और हेयर केयर का तरीका भी बदल जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग आज भी इस बात से अनजान हैं। दरअसल, 30 की उम्र के बाद शरीर में काफी बदलाव आते हैं। इसलिए अपने बालों और त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए।


त्वचा का ध्यान तो लोग रख लेते हैं, लेकिन वो अक्सर अपने बालों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं तो हम आपको आज यहां 30 की उम्र के बाद बालों का ध्यान कैसे रखा जाए इस बारे में बताने जा रहे हैं। 
Hair Care Tips after 30 how to take care of hair after the age of 30
बालों की मसाज है जरूरी - फोटो : Adobe stock

बालों की मसाज है जरूरी

बढ़ती उम्र के साथ हफ्ते में कम से कम दो बार हर किसी को अपने बालों की मसाज करनी चाहिए। मसाज के लिए जो भी तेल आपको सूट करता हो, उसे हल्का सा गर्म करें और फिर जड़ों से लेकर बालों के छोर में इसे लगाएं। तेल लगाने के 2 घंटे बाद ही बाल धोएं, ताकि स्कैल्प को नमी और पोषण मिले। इसे रातभर ऐसे ही न रहने दें। 

Hair Care Tips after 30 how to take care of hair after the age of 30
हेयर टाइप के हिसाब से शैंपू खरीदें - फोटो : Adobe stock

हेयर टाइप के हिसाब से शैंपू खरीदें

एक उम्र के बाद जो भी शैंपू बालों में इस्तेमाल करें, वो आपके हेयर टाइप का ही होना चाहिए। यदि आप गलत शैंपू का इस्तेमाल करेंगे तो इससे न सिर्फ तगड़ा हेयर फॉल होगा, बल्कि बाल बेजान होने लगेंगे। इसके साथ बालों से संबंधित अन्य परेशानियां भी आपको होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips after 30 how to take care of hair after the age of 30
कंडीशनर है जरूरी - फोटो : Adobe stock

कंडीशनर है जरूरी

बालों की नमी को बरकरार रखने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल करना काफी जरूरी होता है। ऐसे में आप भी बाल धोने के बाद हमेशा हल्का कंडीशनर लगाएं। ध्यान रखें कि ये भी आपके हेयर टाइप का ही होना चाहिए। यदि ये आपके बालों के हिसाब से नहीं होगा, तो इससे भी बाल डैमेज हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Hair Care Tips after 30 how to take care of hair after the age of 30
घरेलू चीजें इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
घरेलू चीजें इस्तेमाल करें

बालों के लिए वैसे तो बाजार में तमाम तरह के हेयर मास्क आते हैं, लेकिन यदि आप इसका ज्यादा लाभ लेना चाहते हैं तो केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इससे भी आपको काफी लाभ मिलेगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed