फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care : बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एक्ट्रेस निम्रत कौर करती हैं इस सस्ती चीज का इस्तेमाल, आप भी जानें

Tue, 09 May 2023 10:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 09 May 2023 10:47 AM IST
सार

भले ही निम्रत कौर करोड़ों की मालकिन हैं, पर आज भी उन्हें घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा है। वो अपने बालों की देखभाल के लिए दादी-नानी के नुस्खों का ही इस्तेमाल करती हैं।

विज्ञापन
Hair Care dasvi actress nimrat kaur hair care includes methi dana or fenugreek seeds and onion juice
Nimrat kaur - फोटो : instagram

Hair Care : फिल्म दसवीं में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री निम्रत कौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी नेचुरल ब्यूटी की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वो बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। यही वजह है कि लोग उनसे स्किन केयर और हेयर केयर टिप्स लेते हैं। भले ही निम्रत कौर करोड़ों की मालकिन हैं, पर आज भी उन्हें घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा है। वो अपने बालों की देखभाल के लिए दादी-नानी के नुस्खों का ही इस्तेमाल करती हैं।



एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो किस तरह से रसोई में मौजूद सस्ती सी चीजों से अपने बालों को मजबूत बनाती हैं। इसके लिए उन्हें ना तो ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ती और ना ही ज्यादा मेहनत की। आज के लेख में हम आपको निम्रत के इस हेयर केयर सीक्रेट के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

Hair Care dasvi actress nimrat kaur hair care includes methi dana or fenugreek seeds and onion juice
fenugreek - फोटो : iStock

बालों में लगाती हैं मेथी का बीज

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया है कि, वो अपने बालों में मेथी के बीजों का पेस्ट लगाती हैं। इसके लिए वो रात को ही मेथी दाना को भिगो देती हैं। सुबह इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगाती हैं। उनका मानना है कि इससे उनके बालों की हेल्थ मजबूत हुई है। आप चाहें तो आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

Hair Care dasvi actress nimrat kaur hair care includes methi dana or fenugreek seeds and onion juice
fenugreek - फोटो : Pixabay

करें ऐसे इस्तेमाल

सबसे पहले मेथी दाना को रात भर के लिए भिगो दें। बालों की लंबाई के हिसाब से इसकी मात्रा देख लें। जब ये रात भर भीग जाए तो सुबह इसका पानी निकाल कर इसे पीस लें। अब इस पेस्ट को जड़ों से लेकर बाल के आखिरी छोर तक लगाएं। इसे आधे घंटे के बाद धो लें। कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care dasvi actress nimrat kaur hair care includes methi dana or fenugreek seeds and onion juice
onion - फोटो : iStock

प्याज के रस का भी करती हैं इस्तेमाल

एक इंटरव्यू में उन्होंने ये भी बताया है कि वो कैसे दादी मां के नुस्खे को इस्तेमाल करती हैं। दरअसल, वो स्कैल्प पर प्याज का रस लगाती हैं, जो उनके बालों के लिए काफी असरदार साबित हुआ। एक्ट्रेस का मानना है कि इससे उनके बाल की लंबाई बढ़ी है। 

विज्ञापन
Hair Care dasvi actress nimrat kaur hair care includes methi dana or fenugreek seeds and onion juice
Nimrat kaur - फोटो : instagram

आप भी करें इस्तेमाल

प्याज के रस का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसका छिलका उतार कर अलग कर लें। इसके बाद प्याज को कद्दूकस कर लें। अब इस कद्दूकस की हुई प्याज से रस निचोड़ कर निकाल लें। इसी रस को सिर के स्कैल्प पर लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed