लड़का हो या लड़की हर किसी को अपनी त्वचा का बखूबी ध्यान रखना चाहिए। आखिर हर कोई लंबे वक्त तक स्मार्ट और आकर्षक लगना चाहता है। इसके लिए जरूरी है अपनी कुछ आदतें सुधारना।
त्वचा को खूबसूरत रखने के लिए थोड़ दें ये आदतें
मीठा खाने के शौकीन हैं तो जरूर खाएं लेकिन लिमिट में। याद रहे ज्यादा शुगर जैसे कुकीज, डोनट्स, मिठाई, कोलड्रिंक्स त्वाच को नुकसान पहुंचाती है।
त्वचा को खूबसूरत रखने के लिए थोड़ दें ये आदतें
जितनी नुकसान सूरज आपकी त्वचा को पहुंचाता है उतना कुछ नहीं पहुंचाता। इसलिए बहुत ज्यादा घूप में ना रहें। सूरज की हानिकारक किरणें आपकी त्वचा को जल्दी बूढ़ा करती हैं। अच्छा होगा अगर सनस्क्रीन लगा कर निकलें तो।
त्वचा को खूबसूरत रखने के लिए थोड़ दें ये आदतें
युवाओं की अकसर आदत होती है कि देर से या कम सोने की। ऐसा न करें, 7-8 घंटों की पूरी नींद लें। इससे झुर्रियां, रेखाएं नहीं आने पाएंगी। नींद में त्वाचा ज्यादा खिलती है।
त्वचा को खूबसूरत रखने के लिए थोड़ दें ये आदतें
इतना तनाव न लें कि उसका असर आपके चेहरे पर दिखे। ट्रैफिक जैम, देर तक ऑफिस, खूब सारा काम आपको तनाव में डाल देता है। इसीलिए कहते हैं कि पूरी नींद जरूरी है वरना त्वचा थकने लगती है।