हर किसी की कोई न कोई बुरी आदत तो होती ही है। लेकिन ऐसी कोई आदत जो आपकी खूबसूरती और स्मार्टनेस को कम दे, उसे छोड़ देना ही बेहतर है। आपको अभी भले ही अहसास न हों लेकिन आपकी कुछ आदतों के कारण आपको आगे चल कर जो नुकसान होगा, उसे ठीक करना मुश्किल हो जाएगा।
ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस
स्ट्रॉ से ड्रिंक्स पीना छोड़ दीजिए। काफ वक्त तक होठों को सिकोड़ने से होठों पर लाइनें बननी लगती हैं। इन्हें स्मोकर लाइन भी बोलते हैं। इसे रोकने का एक ही तरीका है कि उन हरकतों को रोक दें जिनकी वजह से ये बनती हैं।
ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस
पुरानी ब्लेड वाले रेजन इस्तेमाल न करें। ब्लेड को धारदार रखने के लिए किसी सूखी जगह रखें ताकि उसपर जंग न लगे। इस तरह आफको इंफेक्शन होने की संभावना नहीं रहेगी। और अगर जंग लग गई है तो उसे फएंक देने में ही भलाई है। शेव करने के बाद रेजर को अच्छे से धोना भी जरूरी है।
ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस
बालों में इस्तेमाल होने वाले पुराने उत्पाद फेंक दें। थोड़ा थोड़ा कर के बचाने या लंब वक्त तक चलाने से फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही होगा। एक साल से ज्यादा कोई शैंपू या कंडीशनर न इस्तेमाल करें।
ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस
अपना तकिया गिलाफ कुछ कुछ दिनों में धोते रहें। बले ही आफको उस पर कोई गंदगी न दिख रही हो या बदबू भी न आ रही हो लेकिन अपनी त्वचा साफ रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है। चेहरे की गंदगी, तेल सब तकिया गिलाफ जमा होता रहता है। इसके कारण आपको न सिर्फ त्वचा में जलन महसूस हो सकती है बल्कि उसके छेदो को भी बंद कर सकता है जो आपकी खूबसूरती घटाने के लिए काफी है।