फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहती हैं दमकती स्किन, फेयरनेस क्रीम छोड़ इस तरह आलू से बढ़ाए खूबसूरती

Fri, 25 Jan 2019 06:58 AM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Fri, 25 Jan 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
Beauty Tips for Glowing Fair and Smooth Skin
glowing skin - फोटो : file photo
आलू की सब्जी तो आपने बहुत खाई होंगी, लेकिन अगर हम कहे की यह आपकी स्किन का ग्लो लाने में भी कारगर है। यकिन नहीं हो रहा न आपको, तो अब हो जाएगा। वैसे आलू का इस्तेमाल स्किन के के दाग-धब्बे हटाने और आंखों के डार्क सर्कल को दूर करने के लिए लंबे समय से किया जाता रहा है। आइए जानते हैं आलू का इस्तेमाल कर कैसे अपनी स्किन पर कसाव के साथ-साथ ग्लोइंग बनाए। 
Beauty Tips for Glowing Fair and Smooth Skin
potato curd

आलू और दही का फेसपैक
एक बड़ा चम्मच आलू का पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब इसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाइए। तैयार हुए पेस्ट को करीब आधे धंटे के लिए रख दीजिए। अब चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। यह आपकी स्किन को तरोताजा कर स्किन को टाइट करने में भी मदद करता है।

Beauty Tips for Glowing Fair and Smooth Skin
egg - फोटो : file photo
आलू और अंडे का फेसपैक
आलू और अंडे का फेसपैक तैयार करने के लिए सबसे पहले आधे आलू को घिस कर उसका रस निकाल लें। अब इसमें एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर पैक तैयार कर लें। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने फेस को सादे पानी से धो लें। इसका असर आपको तुरंत नजर आएगा। यह आपके चेहरे पर ग्लो के साथ आपके पोर्स को टाइट करने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips for Glowing Fair and Smooth Skin
haldi
आलू और हल्दी का फेसपैक
आलू और हल्दी का फेसपैक स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है। इसक लिए आधे आलू को घिस लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब आप अपने फेस को नार्मल पानी से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार  इस फेसपैक को जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Beauty Tips for Glowing Fair and Smooth Skin
potato
आलू और दूध का फेसपैक 
आधे आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें और इसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके कॉटन की मदद से अपने फेस और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस फेसपैक को लगाने से चेहरे की रंगत की चमक को बढ़ा देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed