{"_id":"5c49b4ccbdec2217fc33daf9","slug":"glowing-fair-and-smooth-skin-with-potato-face-pack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाहती हैं दमकती स्किन, फेयरनेस क्रीम छोड़ इस तरह आलू से बढ़ाए खूबसूरती","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
चाहती हैं दमकती स्किन, फेयरनेस क्रीम छोड़ इस तरह आलू से बढ़ाए खूबसूरती
Fri, 25 Jan 2019 06:58 AM IST
shubham
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
glowing skin
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू की सब्जी तो आपने बहुत खाई होंगी, लेकिन अगर हम कहे की यह आपकी स्किन का ग्लो लाने में भी कारगर है। यकिन नहीं हो रहा न आपको, तो अब हो जाएगा। वैसे आलू का इस्तेमाल स्किन के के दाग-धब्बे हटाने और आंखों के डार्क सर्कल को दूर करने के लिए लंबे समय से किया जाता रहा है। आइए जानते हैं आलू का इस्तेमाल कर कैसे अपनी स्किन पर कसाव के साथ-साथ ग्लोइंग बनाए।
potato curd
आलू और दही का फेसपैक
एक बड़ा चम्मच आलू का पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब इसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाइए। तैयार हुए पेस्ट को करीब आधे धंटे के लिए रख दीजिए। अब चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। यह आपकी स्किन को तरोताजा कर स्किन को टाइट करने में भी मदद करता है।
egg
- फोटो : file photo
आलू और अंडे का फेसपैक
आलू और अंडे का फेसपैक तैयार करने के लिए सबसे पहले आधे आलू को घिस कर उसका रस निकाल लें। अब इसमें एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर पैक तैयार कर लें। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने फेस को सादे पानी से धो लें। इसका असर आपको तुरंत नजर आएगा। यह आपके चेहरे पर ग्लो के साथ आपके पोर्स को टाइट करने में भी मदद करता है।

haldi
आलू और हल्दी का फेसपैक
आलू और हल्दी का फेसपैक स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है। इसक लिए आधे आलू को घिस लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब आप अपने फेस को नार्मल पानी से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार इस फेसपैक को जरूर लगाएं।

potato
आलू और दूध का फेसपैक
आधे आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें और इसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके कॉटन की मदद से अपने फेस और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस फेसपैक को लगाने से चेहरे की रंगत की चमक को बढ़ा देता है।