कच्चे आलू से चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। केमिकल वाले प्रोडक्ट और क्रीम कई बार चेहरे पर फायदे की बजाय नुकसान कर देते हैं। ऐसे में ये घरेलू नुस्खा काफी हद तक असरदार साबित होता है। तो चलिए जानें कैसे कच्चे आलू से ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश पूरी की जा सकती है।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आलू और हल्दी का फेसपैक
आलू जहां त्वचा की रंगत निखारने में मदद करेगा वहीं हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण दाने और एक्ने की परेशानी से निजात दिलाएंगे। इन दोनों को मिलाकर फेस पैक चेहरे के लिए फायदेमंद है। फेस पैक बनाने के लिए आलू को कद्दूकस से घिस लें। घिसे हुए कच्चे आलू में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी ने चेहरे को धो लें। सप्ताह में दो दिन इस पैक का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।
3 of 4
अंडा दूध
- फोटो : सोशल मीडिया
आलू और अंडे का फेसपैक
आलू और अंडे का फेसपैक तैयार करने के लिए आधा आलू को घिस कर उसका रस निकाल लें अब इसमें एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से फेस धो लें। इसका असर आपको तुरंत नजर आएगा। आपको बता दें आलू और अंडे के फेसपैक को लगाने से चेहरे पर ग्लो के साथ आपके पोर्स भी टाइट होते हैं।
4 of 4
दही के फायदे
- फोटो : iStock
आलू और दही का फेसपैक
आलू के साथ दही को मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। इसके लिए कच्चे आलू को पीस कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में दही को मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। करीब पन्द्रह से बीस मिनट बाद चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। आलू और दही का फेसपैक चेहरे की त्वचा को टाइट करने का भी काम करता है। जिससे झुर्रियों की परेशानी भी दूर होती है।