तन की दुर्गंध से हर कोई बचना चाहता है। इसके लिए लोग महंगे से महंगे डियोड्रेंट्स का इस्तेमाल करते हैं जो कारगर नहीं होते। लेकिन अगर आप अपनी डाइट से इन चीजों को हटा देते हैं तो इस समस्या से बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि शरीर की बदबू काे दूर करने के लिए क्या-क्या खाने से बचना चाहिए।
तन की दुर्गंध दूर करना चाहते हैं तो भूलकर भी ना खाएं ये चीजें
तन की दुर्गंध दूर करना चाहते हैं तो भूलकर भी ना खाएं ये चीजें
लहसुन-
लहसुन से एलिसीन नामक कम्पाउंड निकलता है। ये लहसुन से आने वाली बदबू के लिए जिम्मेदार होता है। इसकी वजह से बैक्टीरिया पसीने और सलाइवा में मिल जाते हैं और बदबू आती है। बदबू से
बचने के लिए इसे कच्चा ना खाएं। लहसुन को हमेशा अच्छी तरह से पका कर ही खाएं।
तन की दुर्गंध दूर करना चाहते हैं तो भूलकर भी ना खाएं ये चीजें
प्याज-
लहसुन की तरह कच्चा प्याज खाने से भी दुर्गंध आती है। यहां तक कि इससे आने वाली बदबू बहुत देर तक रहती है। दरअसल, कच्चा प्याज खाने से बदबू फैलाने वाले कण सांस लेने पर फेफड़ों में
पहुंच जाते हैं जिस वजह से मुंह से बदबू आती है।
तन की दुर्गंध दूर करना चाहते हैं तो भूलकर भी ना खाएं ये चीजें
रेड मीट-
एक स्टडी के अनुसार, शाकाहारी लोगों की तुलना में मांसाहारी लोग कम आकर्षक होते हैं। रेड मीट के सेवन से दुर्गंध तो आती ही है साथ ही ये सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है। अगर बदबू से बचना
चाहते हैं तो सब्जियां खाना शुरू कर दें।
तन की दुर्गंध दूर करना चाहते हैं तो भूलकर भी ना खाएं ये चीजें
गोभी, ब्रोकली आदि
इन सब्जियों में सल्फर पाया जाता है जिससे पसीने से आने वाली बदबू बढ़ जाती है। लेकिन ये सब्जियां आपके शरीर के लिए लाभकारी होती हैं इसलिए इन्हें खाना बंद ना करें। हो सके तो इन्हें पकाने
से पहले थोड़े नमक में उबाल लें।