फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच घरेलू उपाय जो थ्रेडिंग से होने वाले दर्द और जलन से दिलाएंगे छुटकारा

Tue, 29 Oct 2019 12:18 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 29 Oct 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
follow these home remedies for after threading pain and rashes
अधिकतर लड़किया थ्रेडिंग करवाती है। थ्रेडिंग करने के बाद कई बार त्वचा पर जलन और दाने हो जाते हैं। जिन लोगों की त्वचा मुलायम होती है , उन लोगों में जलन और दाने की समस्या अधिक पाई जाती है। अगर आप भी थ्रेडिंग के बाद इन समस्याओं को झेलती हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर थ्रेडिंग से होने वाली समस्या को कम कर सकते हैं। 

 
Trending Videos
follow these home remedies for after threading pain and rashes
खीरा 
अगर  थ्रेडिंग के बाद आपकी त्वचा पर जलन या दाने होने लगे तो आप इस स्थिति में खीरा लगा सकती हैं। करीब 2-3 मिनट तक खीरे को जलन वाली जगह पर लगाती रहें।खीरा ठंडा होता है , इसलिए इसे जलन वाली जगह पर लगाने से जल्द ही राहत मिल जाती है।
 
follow these home remedies for after threading pain and rashes
गुलाब जल

गुलाब जल लगाने के फायदे तो आपने जरूर सुने होगे। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप थ्रेडिंग के बाद  गुलाब जल लगाएंगी तो इससे आपके त्वचा का लालपन दूर हो जाएगा। यही नहीं गुलाब जल से दाने भी ठीक हो जाते हैं।  थ्रेडिंग के तुरंत बाद ही आप गुलाब जल को अपनी त्वचा पर लगा लें। इससे आपकी त्वचा खिली-खिली रहेगी और थ्रेडिंग से होने वाला लालपन भी दूर हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
follow these home remedies for after threading pain and rashes
कच्चा दूध

जैसे दूध के इस्तेमाल से आपके चेहरे का रूखापन दूर  हो जाता है। ऐसे ही थ्रेडिंग के बाद भी आपकी त्वचा रूखी हो जाती है , ऐसे में आपको कच्चे दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। आप कच्चे दूध को रूई की मदद से अपनी आईब्रो के आस-पास लगा लें। कच्चे दूध को लगाने से पल भर में आपकी त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा । 

विज्ञापन
follow these home remedies for after threading pain and rashes
- फोटो : getty images
चंदन

चंदन भी त्वचा को कई फायदे पहुंचाता है। आप थ्रेडिंग के बाद चंदन का लेप लगा सकती हैं, इससे  थ्रेडिंग से होने वाली जलन और दर्द कम हो जाता है।  आप चंदन में पानी मिलाकर इसका लेप बना लें फिर इसे अपनी त्वचा पर लगा लें। करीब 15 मिनट तक चंदन के लेप को अपने चेहरे पर लगा कर रखें , फिर इसे साफ पानी से धो लें। मुंह धोने के बाद आपकी जलन और दर्द तो कम होगा ही होगी बल्कि आपकी त्वचा भी निखर जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed