एक दिन बाद से ही त्योहारों की रौनक नजर आने लगेगी। घर की साफ-सफाई और काम के बीच चेहरे की चमक गायब हो गई होगी। लेकिन पार्लर जाने का मौका नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नही है। चेहरे की डल और बेजान हो चुकी त्वचा को चमकाने के लिए घरेलु नूस्खे भी कभी बहुत काम करते हैं। अगर चाहती हैं कि फटाफट चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो नजर आने लगे तो ये घरेलू फेसपैक जरूर ट्राई करें। इनकी मदद से आपको बिल्कुल पार्लर जैसा ग्लो मिलेगा। साथ ही आपका बहुत सारा कीमती समय भी बचेगा। जिसमें आप रिलैक्स होकर त्वचा को हील कर सकेंगी। क्योंकि पार्लर जाने की थकान और समय भी बचेगा। तो चलिए जानें क्या हैं वो घरेलू फेसपैक।
Diwali 2020: पार्लर जाने का नहीं मिला मौका तो इन घरेलू फेसपैक से पाएं दमकती त्वचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहतमंद रहने के लिए लगभग हर घर में केला खाया जाता है। तो बस इस केले से आप अपने चेहरे के लिए फेसपैक तैयार कर सकती हैं। ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स से भरा केला चेहरे को ग्लो देने में मदद करेगा और स्किन को हेल्दी बनाएगा। इसके लिए बस एक पके हुए केले के साथ एक चम्मच नींबू का रस और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। फिर पानी से धोकर अच्छे से साफ कर लें।
बेकिंग सोडा की मदद से साफ और निखरी त्वचा पाई जा सकती है। लेकिन इसे चेहरे पर सीधे लगाने से पहले पैच टेस्ट कर देख लें कि ये आपकी स्किन पर सूट कर रही है या नहीं। इसके बाद ही इसका प्रयोग चेहरे के लिए करें। बेकिंग सोडा की मदद से फैसपैक बनाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा़ और दो चम्मच पानी को लेकर इस पेस्ट से पांच मिनट तक मसाज करें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। ये फेसपैक आपके स्किन को निखारने में मदद करेगा।
सबसे पुराना और मशहूर घरेलू नुस्खा है बेसन का फेसपैक। ये पैक हर तरह की स्किन के लिए कारगर होता है। एक चम्मच बेसन को लेकर इसमें गुलाबजल डालकर पेस्ट बना लें। इस फेसपैक को चेहरे पर लगाकर सूख जाने के बाद चेहरा धो दें। आप चाहें तो इस पेस्ट में दही भी मिला सकती हैं।
नींबू और चीनी का कांबिनेशन चेहरे को साफ करने में मदद करता है। नींबू जहां स्किन की टैनिंग हटाता है वहीं चीनी डेड स्किन को निकालने में मदद करता है। एक चम्मच चीनी को लेकर इसमें नींबू के रस को मिलाकर रख दें। पांच मिनट बाद जब चीनी थोड़ी गल जाए तो इससे हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। फिर ठंडे पानी से चेहरा और गर्दन को साफ कर लें। ये चेहरे के कालेपन को दूर करने में मदद करता है।