{"_id":"5e29820f8ebc3e4b2033a366","slug":"different-side-effects-of-hair-color","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालों में कलर करवाते हैं तो ये भी जान लें, शरीर में हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बालों में कलर करवाते हैं तो ये भी जान लें, शरीर में हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां
Fri, 24 Jan 2020 07:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 24 Jan 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
बालों में कलर करवाना एक फैशन बन गया है। कुछ लोग तो बाल सफेद न दिखे इसलिए रंगवाते हैं जबकि कुछ लोग शौकिया हेयर कलर करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो बालों में कलर करवाते हैं तो जान लें कि इसकी वजह से कई सारे रोग हो सकते हैं।
- फोटो : pixa
त्वचा हो सकती है खराब
हेयर कलर में मौजूद केमिकल्स बहुत खराब होता है, यह अगर गलती से त्वचा पर पड़ जाए तो चेहरे का रंग फीका पड़ सकता है। कलर का प्रयोग करने से पहले इसलिए हाथों में दस्ताने पहनने पड़ते हैं और चेहरे की त्वचा पर भी कलर गिरने से बचाया जाता है।
आंखों में हो सकती है दिक्कत
हेयर कलर आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। अगर ये आंखों में चला जाए तो जलन, आंखों में पानी और इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही अंधेपन की समस्या भी होने का खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस लेने में दिक्कत
हेयर डाई बहुत ही खतरनाक होता है। इसमें पर्सुल्फेट होता है जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
एलर्जी
हेयर डाई से एलर्जी भी बहुत जल्दी होता है। ऐसे में पैच टेस्ट न किया जाए तो यह स्किन में कई तरह से प्रभाव डाल सकता है। इससे आपके शरीर में दाने या खुजली शुरू हो सकती है।