फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kundan Vs Polki Jewellery: कुंदन से कितनी अलग होती है पोलकी ज्वेलरी ? खरीदने से पहले जानें हर डिटेल

Thu, 27 Nov 2025 04:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 27 Nov 2025 04:23 PM IST
सार

Difference Between Kundan Jewellery and Polki Jewellery: इन दोनों में क्या फर्क होता है, ये आपके लिए समझना बेहद जरूरी है, ताकि आप जरूरत के हिसाब से इसे खरीद सकें।

विज्ञापन
difference between kundan jewellery and polki jewellery in hindi
कुंदन से कितनी अलग होती है पोलकी ज्वेलरी ? - फोटो : instagram

Difference Between Kundan Jewellery and Polki Jewellery: शादी और खास मौकों पर ज्वेलरी का स्टाइल हर किसी के लिए अहम होता है। ज्वेलरी के कई ऐसे प्रकार होते हैं, जिनके बीच में चयन करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर लेटेस्ट ज्वेलरी की बात करें तो आजकल कुंदन और पोलकी डिजाइन काफी चलन में हैं। ये दोनो दिखने में लगभग एक जैसी हो सकती हैं, लेकिन इनके बीच काफी फर्क होता है।



ये दोनों ही पारंपरिक ज्वेलरी स्टाइल हैं और दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन इनके डिजाइन, वजन, चमक और स्टाइलिंग में अंतर होता है। तो अगर आप अपने लिए सही ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं तो पहले ये समझना जरूरी है कि इन दोनों में अंतर क्या है, क्योंकि सही ज्वेलरी न सिर्फ लुक को निखारती है बल्कि इसे कैरी करना भी आपके लिए आसान रहेगा। 

difference between kundan jewellery and polki jewellery in hindi
स्टोन सेटिंग - फोटो : instagram
  स्टोन सेटिंग 

कुंदन- कुंदन में पत्थर बहुत गहराई से सेट किए जाते हैं। इसमें पत्थरों के चारों ओर सोने की बेसिंग होती है जो ज्वेलरी को भारी और शाही लुक देती है।

पोलकी- पोलकी में अनकट फ्लैट डायमंड्स या स्टोन का इस्तेमाल होता है। पत्थर सीधे बेस पर सेट होते हैं, जिससे हल्का और मॉडर्न लुक मिलता है।

 
difference between kundan jewellery and polki jewellery in hindi
मटीरियल और बेस - फोटो : instagram
मटीरियल और बेस  

कुंदन- गोल्ड या गोल्ड प्लेटेड बेस के साथ बनाया जाता है। इसका वजन अधिक होता है और ये ज्यादा रॉयल दिखाई देती है।

पोलकी- सिल्वर या हल्के गोल्ड बेस पर फ्लैट अनकट डायमंड्स सेट किए जाते हैं। इसका वजन हल्का होता है और पहनने में आसान रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
difference between kundan jewellery and polki jewellery in hindi
डिजाइन और स्टाइल - फोटो : instagram
डिजाइन और स्टाइल

कुंदन- पारंपरिक और रॉयल डिजाइन होती है। भारी नेकलेस, चूड़ियां और झुमके आम हैं। शादी जैसे बड़े अवसरों के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं

पोलकी- हल्की और मिनिमल डिजाइन, मॉडर्न ब्राइड्स के लिए अधिक उपयुक्त मानी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बारमिनिमल स्टाइल में सरलता और क्लासी लुक मिलता है।

 
विज्ञापन
difference between kundan jewellery and polki jewellery in hindi
चमक और आकर्षण - फोटो : Instagram-Swadesh Online
चमक और आकर्षण 

कुंदन-  गहरे सेट पत्थर और गोल्ड बेस की वजह से ज्वेलरी अधिक चमकदार और रॉयल दिखाई देती है।

पोलकी- फ्लैट स्टोन सेटिंग हल्की और मॉडर्न चमक देती है। फोटोशूट में क्लीन और क्लासी लुक आता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed