हर लड़की चाहती है कि वे खूबसूरत दिखे, सुदंर दिखे और उसे देखते ही लोग उसकी ब्यूटी की तारीफ करे। इसके लिए लड़कियां कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं और यहां तक कि वे कई घरेलू नुस्खों को भी अपनाती हैं, ताकि वे खूबसूरत दिख सके। लेकिन लड़कियों के लिए इसके अलावा एक और चीज बड़ी दिक्कत करती है और वो है डार्क सर्कल्स। तनाव लेना, हेल्दी डाइट न लेना और नींद पूरी न होने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल यानी काले घेरे पड़ जाते हैं। ऐसे में आप अगर कई तरह की चीजें इस्तेमाल करके थक गई हैं और अब तक आपको इन काले घेरों से राहत नहीं मिली है, तो हम आपको कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। ये आपके डार्क सर्कल्स को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
{"_id":"6120b92ce485470bf936fe5c","slug":"dark-circles-are-spoiling-your-beauty-so-castor-oil-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपकी खूबसूरती को खराब कर रहे हैं डार्क सर्कल्स? तो ये कैस्टर ऑयल कर सकता है मदद","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
आपकी खूबसूरती को खराब कर रहे हैं डार्क सर्कल्स? तो ये कैस्टर ऑयल कर सकता है मदद
Sat, 21 Aug 2021 02:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
आपकी खूबसूरती को खराब कर रहे हैं डार्क सर्कल्स
- फोटो : istock
आपकी खूबसूरती को खराब कर रहे हैं डार्क सर्कल्स
- फोटो : iStock
दूध के साथ लगाएं
- आप अरंडी तेल को दूध के साथ लगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच दूध और एक चम्मच ही अरंडी तेल चाहिए। आपको करना ये है कि आपको इन दोनों को अच्छे से मिला लेना है और फिर इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे लगाएं और लगभग एक घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
आपकी खूबसूरती को खराब कर रहे हैं डार्क सर्कल्स
- फोटो : Pixabay
नारियल तेल के साथ लगाएं
- आपको ये करना है कि नारियल तेल और अरंडी के तेल को बराबर मात्रा में लेना है और फिर दोनों को साथ में अच्छे से मिला लेना है। इसके बाद इसे आपको डार्क सर्कल्स वाली जगहों के अलावा ऊपरी पलकों पर भी लगाना है और फिर लगभग दो-तीन मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे रात भर के लिए छोड़ दें। इससे आपको आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपकी खूबसूरती को खराब कर रहे हैं डार्क सर्कल्स
- फोटो : pixabay
खाली अरंडी का तेल लगाएं
- आपको कुछ बूंदें तेल की लेनी है और अपनी दो उंगलियों को रगड़ना है, ताकि ये तेल थोड़ा गर्म हो जाए और फिर इसे अपनी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स वाली जगह पर लगाना है। लगाकर लगभग तीन-चार मिनट तक मसाज करें और रात भरा तेल को लगा छोड़ दें।
विज्ञापन
आपकी खूबसूरती को खराब कर रहे हैं डार्क सर्कल्स
- फोटो : Pixabay
बादाम के तेल के साथ लगाएं
- आपको बराबर मात्रा में बादाम का तेल और अरंडी का तेल लेना है। दोनों को मिलाकर आंखों के नीचे लगाना है और हल्के हाथ से मसाज करनी है। फिर रात भर इसे लगा रहने दे और सोने से पहले एक बार फिर ठीक ऐसे ही करें, इससे आपको फायदा मिल सकता है।