फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhoti Diwali 2025: रूप चौदस पर न लगाएं ये उबटन, त्वचा पर हो सकते हैं मुहांसे

Sun, 19 Oct 2025 07:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Oct 2025 07:55 AM IST
सार

Roop Chaudas 2025: जानिए रूप चौदस पर उबटन लगाने की परंपरा, कौन सा उबटन ऑयली स्किन वालों के लिए सही है और किन सामग्रियों से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Chhoti Diwali 2025 Beauty Tips in Hindi Oily Skin Ubtan Tips on Roop Chaudas 2025
skin care - फोटो : Adobe stock

Roop Chaudas 2025: रूप चौदस यानी नरक चतुर्दशी को सुंदरता और शुद्धता का पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था और स्नान कर खुद को चंदन, उबटन और सुगंधित तेल से अलंकृत किया था। तभी से इस दिन उबटन लगाने की परंपरा चली आ रही है।



उबटन लगाने का उद्देश्य सिर्फ सौंदर्य बढ़ाना नहीं, बल्कि शरीर को शुद्ध और ऊर्जावान बनाना है। माना जाता है कि रूप चौदस पर उबटन लगाने से तन और मन दोनों पवित्र होते हैं, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

आयुर्वेद के अनुसार उबटन त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाकर त्वचा में निखार और चमक लाता है। इसलिए इस दिन विशेष रूप से चंदन, हल्दी, बेसन और गुलाब जल से बना उबटन लगाने की परंपरा है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति रूप चौदस के दिन स्नान से पहले उबटन लगाता है, उसके जीवन में तेज, सौभाग्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Chhoti Diwali 2025 Beauty Tips in Hindi Oily Skin Ubtan Tips on Roop Chaudas 2025
बेसन-हल्दी का पेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

रूप चौदस या दिवाली से पहले उबटन लगाने की परंपरा तो है, लेकिन हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है। अगर गलत उबटन लगाया जाए, तो निखार की जगह रैशेज़, ऑयल या ड्राईनेस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यहां जानिए किस स्किन टाइप वालों को कौन सा उबटन नहीं लगाना चाहिए।


ऑयली स्किन वाले

अगर आपकी तैलीय त्वचा है तो मलाई, दही या ज्यादा तेल वाला उबटन न लगाएं। इससे चेहरे पर अतिरिक्त तेल जमा होकर पिंपल्स और ब्लैकहेड्स बढ़ते हैं। आॅयली स्किन वालों के लिए बेसन, हल्दी, चंदन और गुलाबजल का उबटन बेहतरीन विकल्प है।

Chhoti Diwali 2025 Beauty Tips in Hindi Oily Skin Ubtan Tips on Roop Chaudas 2025
skin care - फोटो : Adobe stock

ड्राई स्किन वाले

ड्राई स्किन वाले अगर रूप चौदस पर उबटन लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि नींबू, मुल्तानी मिट्टी या टैल्क बेस्ड उबटन न लगाएं। ये स्किन को और ज्यादा रूखा बना देते हैं। रूखी त्वचा वालों के लिए बेहतर विकल्प है कि वे दूध, शहद, मलाई, बादाम पाउडर और हल्दी वाला उबटन बनाकर लगाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhoti Diwali 2025 Beauty Tips in Hindi Oily Skin Ubtan Tips on Roop Chaudas 2025
skin care - फोटो : Adobe stock

सेंसिटिव स्किन वाले

कुछ लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है। वह हर तरह के प्रोडक्ट्स का उपयोग नहीं कर सकते हैं। सेंसिटिव स्किन वाले हल्दी या नींबू की अधिक मात्रा वाला उबटन बिल्कुल न लगाएं। इनसे एलर्जी या जलन हो सकती है। उन्हें ऐलोवेरा जेल, बेसन और गुलाबजल वाला हल्का उबटन लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Chhoti Diwali 2025 Beauty Tips in Hindi Oily Skin Ubtan Tips on Roop Chaudas 2025
instant ubtan - फोटो : अमर उजाला

 

नार्मल स्किन वाले लोग बेसन, हल्दी और दूध का पारंपरिक उबटन लगा सकते हैं। गुलाबजल को भी उबटन में मिला सकते हैं। हालांकि उबटन लगाने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें, खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed