फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में हाथ-पैरों की उंगलियां सूजन से हो गई हैं लाल तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी राहत

Wed, 17 Jan 2024 11:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 17 Jan 2024 11:22 AM IST
सार

अगर सर्दी के मौसम में आपके पैरों की उंगलियां भी लाल हो गई हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
best home remedies for swollen feet in winter home remedies for swelling in toes
best home remedies for swollen feet

लगातार गिरते पारे की वजह से हर कोई सर्दी का सितम झेल रहा है। ठंड के इस मौसम में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग पूरी तरह से कवर होकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस मौसम में लोगों की त्वचा में काफी परिवर्तन होता है। त्वचा और बालों के साथ-साथ सर्दी के मौसम में बहुत से लोगों के पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है। सर्दियों में पैरों की उंगलियों में सूजन आने की वजह ठंडी हवाएं हैं।



ठंडी हवाओं की वजह से शरीर की नसें सिकुड़ने लगती हैं और ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। इससे हाथ और पैरों में ब्लड क्लॉट बनने लगता है और उंगलियां लाल होने लगती हैं। अगर आपके साथ भी इस तरह की परेशानी होती है, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं। तो चलिए आपको भी इन घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं। 

best home remedies for swollen feet in winter home remedies for swelling in toes
best home remedies for swollen feet - फोटो : iStock

नमक का पानी 

इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक टब में गर्म पानी लें। इसके बाद इस पानी में दो चम्मच नमक डालें। अब इस पानी में नमक को सही से घोल लें। अब अपने पैरों को 15-20 मिनट तक पानी में डालकर रखें। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। 

best home remedies for swollen feet in winter home remedies for swelling in toes
best home remedies for swollen feet


प्याज 

सर्दियों के मौसम में जब पैरों में सूजन आ जाती है, तो इससे राहत दिलाने के लिए प्याज आपकी मदद कर सकता हैं। इसके लिए आपको बस प्याज का रस निकालना पड़ेगा। इसे निकालने के बाद रूई की मदद से इसे सूजी हुई उंगलियों पर लगाएं। इससे पैरों की खुजली से राहत मिलेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
best home remedies for swollen feet in winter home remedies for swelling in toes
best home remedies for swollen feet - फोटो : pintrest


सरसों का तेल

इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले सरसों के तेल को हल्का सा गर्म करें। अब इसमें लहसुन की कलियों को डालें। जब ये पक जाए तो इस तेल को को ठंडा करके पैरों की उंगलियों में लगाएं। तेल लगाने के बाद पैरों में मोजे पहन लें। 

विज्ञापन
best home remedies for swollen feet in winter home remedies for swelling in toes
best home remedies for swollen feet - फोटो : Istock


गैंदे का फूल

गैंदे का फूल आपको आसानी से हर जगह मिल जाएगा। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं तो सबसे पहले गैंदे के फूलों को गर्म पानी में डुबा लें। इस पानी में एक चम्मच नमक डालें। अब इसमें पैरों को डुबो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed