फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Hair Oil: इन 5 तेलों के इस्तेमाल से पाएं लंबे और चमकदार बाल, एक महीने में दिखेगा फर्क!

Fri, 03 Oct 2025 01:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 03 Oct 2025 01:58 PM IST
सार

Best Hair Oil: बालों की लगभग सभी दिक्कतों को दूर करने में पांच तरह के तेल आपके काम आ सकते हैं। यहां हम इन्हीं तेलों के बारे में आपको जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
best hair oil for hair growth and thickness and hair fall control
इन पांच तेलों के इस्तेमाल से आपके बाल हो जाएंगे कमर से भी लंबे - फोटो : अमर उजाला

Best Hair Oil:  हर कोई लंबे, घने और मजबूत बालों की चाहत रखता है, लेकिन आज की तेज लाइफस्टाइल, प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की वजह से बाल झड़ना, दोमुंहे होना और रफ्तार से बढ़ना रुक जाना आम समस्याएं बन गई हैं। ऐसे में बालों की नेचुरल ग्रोथ को बढ़ाने के लिए घरेलू तेलों का इस्तेमाल सबसे असरदार तरीका माना जाता है।



यहां हम आपको 5 ऐसे आयुर्वेदिक और नेचुरल तेलों के बारे में बता रहे हैं, जिनके नियमित उपयोग से बालों की लंबाई न सिर्फ कमर तक पहुंचेगी, बल्कि वे अंदर से भी मजबूत, चमकदार और हेल्दी बनेंगे। ये सभी बालों की जड़ों में गहराई तक जाकर पोषण देते हैं और बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं। तो बस बिना देर करते हुए इनमें से एक तेल का इस्तेमाल बालों पर शुरू कर दीजिए और फर्क देखिए सिर्फ एक महीने में। 

 

best hair oil for hair growth and thickness and hair fall control
नारियल तेल - फोटो : freepik
नारियल तेल

नारियल का तेल घरों में मिलना बेहद आम बात है। ये काफी सस्ता भी आता है और इसका इस्तेमाल भी काफी आसान होता है। इसको आप हर हफ्ते में दो से तीन बार अपने बालों में लगा सकते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ त्वचा बल्कि बालों को भी जड़ों से मजबूत बनाकर उन्हें शाइनी बनाते हैं। 

 
best hair oil for hair growth and thickness and hair fall control
अरंडी तेल - फोटो : Adobe stock
अरंडी तेल

अरंडी का तेल, जिसे कैस्टर ऑयल भी कहा जाता है, उसका इस्तेमाल भी बालों के लिए किया जा सकता है। इसमें रिसिनोलेइक एसिड नामक एक खास फैटी एसिड होता है, जो बालों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कैस्टर ऑयल काफी गाढ़ा होता है, इसलिए इसे अन्य हल्के तेलों के साथ मिलाकर उपयोग करना आसान और ज्यादा प्रभावी हो जाता है। आप नारियल के तेल में मिक्स करके इसे अप्लाई कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
best hair oil for hair growth and thickness and hair fall control
भृंगराज तेल - फोटो : Adobe stock
भृंगराज तेल

बालों को मजबूती प्रदान करने के लिए ये तेल काफी काम आता है। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। इस्तेमाल के लिए इस तेल को हल्का गर्म करके उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और 15 मिनट तक गोलाकार गति में मालिश करें। हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करके आप इसका फर्क देख सकते हैं। 

 
विज्ञापन
best hair oil for hair growth and thickness and hair fall control
ऑलिव ऑयल - फोटो : Freepik.com
ऑलिव ऑयल 

आमतौर पर खाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ऑलिव ऑयल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए तेल को हल्के हाथों से स्कैल्प पर मलें। इससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इसके साथ ही ये एक आरामदायक मालिश का काम भी करता है !

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed