फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Applying Oil On Navel: नाभि में तेल लगाने से क्या होता है ? फायदे के साथ जानें इसके नुकसान भी

Wed, 01 Oct 2025 01:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 01 Oct 2025 01:18 PM IST
सार

Benefits And Side Effect of Applying Oil on Navel: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि नाभि पर तेल लगाने से त्वचा को फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या फायदे मिलते हैं, ये आपको किसी ने नहीं बताया होगा। हम आपको यहां फायदों के साथ नुकसान की जानकारी भी देंगे। 

विज्ञापन
benefits of using oil on navel in hindi nabhi par oil lagane ke fayde
नाभि में तेल लगाने से त्वचा को क्या फायदे मिलते हैं ? - फोटो : Adobe stock

Benefits And Side Effect of Applying Oil on Navel:  आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि नाभि में तेल लगाने से शरीर और त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। खासकर आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में यह एक पुरानी विधि रही है, जिसे शरीर के भीतर से पोषण देने और त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए अपनाया जाता रहा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वास्तव में इससे त्वचा को क्या-क्या लाभ होते हैं और इससे जुड़े संभावित नुकसान क्या हो सकते हैं।



नाभि शरीर का केंद्र होती है और ये कई नसों और तंत्रिकाओं से जुड़ी होती है, जो पूरे शरीर पर असर डालती हैं। इसलिए जब इसमें सही तरीके से तेल लगाया जाता है, तो इससे आपकी दिक्कतें बढ़ भी सकती हैं और कम भी हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं नाभि पर तेल लगाने से त्वचा को होने वाले फायदों और नुकसानों के बारे में विस्तार से।

benefits of using oil on navel in hindi nabhi par oil lagane ke fayde
त्वचा को हाइड्रेट करता है - फोटो : Adobe stock
त्वचा को हाइड्रेट करता है

अगर आप नियमित रूप से अपनी नाभि पर तेल लगाते हैं तो इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाभि में तेल लगाने से शरीर की त्वचा को अंदर तक नमी मिल जाती है, जिससे स्किन की ड्राईनेस कम होती है। इसलिए ड्राई स्किन वाले लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
benefits of using oil on navel in hindi nabhi par oil lagane ke fayde
स्किन का ग्लो बढ़ाता है - फोटो : Adobe stock
स्किन का ग्लो बढ़ाता है

नियमित रूप से अगर आप अपनी नाभि पर तेल लगाती हैं, तो इससे स्किन पर प्राकृतिक चमक आती है। इसके लिए आपको सिर्फ बादाम और नारियल का तेल इस्तेमाल करना है। ये दोनों ही तेले स्किन के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। तो अगर प्राकृतिक ग्लो चाहिए तो इसका इस्तेमाल करें।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of using oil on navel in hindi nabhi par oil lagane ke fayde
पिग्मेंटेशन में राहत - फोटो : Adobe stock
 पिग्मेंटेशन में राहत

यदि आपके चेहरे पर काले धब्बे यानी कि पिग्मेंटेशन हो रही है तो भी आप नाभि पर तेल लगा सकते हैं। कुछ आयुर्वेदिक तेल नाभि में लगाने से चेहरे के दाग-धब्बों में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। इससे पिग्मेंटेशन में भी कमी देखने को मिलेगी। 

 
विज्ञापन
benefits of using oil on navel in hindi nabhi par oil lagane ke fayde
एंटी-एजिंग गुण - फोटो : Adobe stock
एंटी-एजिंग गुण

यदि कम उम्र में ही आपकी स्किन पर झुर्रियां होने लगी हैं तो भी नाभि पर तेल लगा सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो नाभि में तेल लगाने से त्वचा की कोशिकाओं को पोषण मिलता है, जिससे झुर्रियां देर से आती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed