फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips : जानें क्या होता है हाइड्रा फेशियल, जो बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देता है निखरती त्वचा

Mon, 08 May 2023 01:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 08 May 2023 01:30 PM IST
सार

 आज के समय की बात करें तो आज-कल हाइड्रा फेशियल काफी ट्रेंड में है। हाइड्रा फेशियल कराने से चेहरे की गंदगी आसानी से साफ हो जाती है। 

विज्ञापन
Beauty Tips what is hydra facial benefits of hydra facial on skin in hindi
hydra facial - फोटो : instagram

Beauty Tips :  जब भी हम कोई फिल्म देखते हैं तो उसमें दिखने वाली अभिनेत्रियों को देखकर एक ही ख्याल मन में आता है कि बढ़ती उम्र में भी वो इतनी ज्यादा यंग और ग्लोइंग कैसे दिखती हैं। कई अभिनेत्रियां तो ऐसी भी हैं जो 50 की उम्र के करीब पहुंचने के बाद भी काफी स्टनिंग लगती हैं। आज हम इन्हीं के एक ऐसे ब्यूटी सीक्रेट के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप भी खूबसूरत दिख सकती हैं। दरअसल, स्किन की परेशानियों को ध्यान में रखकर कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट बनाए गए हैं। कई तरह के फेशियल भी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार होते हैं।



आज के समय की बात करें तो आज-कल हाइड्रा फेशियल काफी ट्रेंड में है। हाइड्रा फेशियल कराने से चेहरे की गंदगी आसानी से साफ हो जाती है। अगर आपकी स्किन में लंबे समय से कुछ न कुछ समस्या नजर आ रही है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर इस फेशियल को अपना सकती हैं। आज के लेख में हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर हाइड्रा फेशियल है क्या ?

Beauty Tips what is hydra facial benefits of hydra facial on skin in hindi
hydra facial - फोटो : instagram

जानें क्या होता है हाइड्रा फेशियल ?

हाइड्रा फेशियल के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। इस फेशियल में एक ब्यूटी डिवाइस की मदद से चेहरे के डेड सेल्स निकाले जाते हैं। ये फेशियल ड्राई स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप हाइड्रा फेशियल कराने का सोच रही हैं तो पहले किसी डॉक्टर या अच्छी ब्यूटीशियन की सलाह जरूर लें। 

Beauty Tips what is hydra facial benefits of hydra facial on skin in hindi
hydra facial - फोटो : istock

कैसे किया जाता है हाइड्रा फेशियल ?

हाइड्रा फेशियल कई चरणों में पूरा किया जाता है। इसमें सबसे पहले वैक्यूम बेस्ड पेनलैस एक्सट्रेक्शन, हाइड्रेशन, क्लीनिंग, एक्सफोलिएशन और पोषक तत्वों का एक मिश्रण तैयार किया जाता है, जिसको एक के बाद एक करके फेस पर अप्लाई किया जाता है। इसके लिए एक डिवाइस का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस फेशियल को कराने के बाद आपके चेहरे पर तकरीबन एक हफ्ते तक ग्लो बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips what is hydra facial benefits of hydra facial on skin in hindi
hydra facial - फोटो : istock

इस उम्र के लोग करा सकते हैं हाइड्रा फेशियल

वैसे तो यह फेशियल ट्रीटमेंट किसी भी उम्र में कराया जा सकता है लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि आपको इसे 25 की उम्र के बाद करवाना चाहिए।

विज्ञापन
Beauty Tips what is hydra facial benefits of hydra facial on skin in hindi
hydra facial - फोटो : istock

जानें इसके फायदे

 

  • हाइड्रा फेशियल नए स्किन सेल्स को बढ़ाता है। 
  • इसको कराने से स्किन का कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है। 
  • ये स्किन को टाइट और फर्म बनाता है। 
  • ये डार्क सर्कल्स की समस्या को लाइट करता है। 
  • रूखी और बेजान त्वचा को नमी प्रदान करता है। 
  • हाइड्रा फेशियल आपकी स्किन टेक्सचर में सुधार करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed