आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान के पास खुद के लिए समय ही नहीं होता है। हम कई बार ऐसी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं, जिन्हें या तो हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर हम उन पर ध्यान ही नहीं दे पाते। जैसे-हमारी त्वचा, जो कि काफी नाजुक होती है। मौसम भले ही कोई भी हो, लेकिन हमें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। कई बार धूप की वजह से तो कई बार प्रदूषण की वजह से हमें त्वचा से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ता है। वहीं, मानसून के मौसम में हमारी त्वचा ऑयली और चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप साबुन की जगह पर बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप बाजार से खरीदने की जगह घर पर खुद से तैयार करके बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपको ज्यादा फायदा दे सकता है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि कैसे आप इसे घर पर तैयार कर सकते हैं, और इससे आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।
घर पर ऐसे तैयार करें हर्बल बॉडी वॉश: त्वचा होगी चमकदार और कई समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा
ये चीजें चाहिए:-
-एक कप एलोवेरा जूस
-दो बड़े चम्मच भरकर एसेंशियल ऑयल
-एक कैस्टाइल साबुन
-एक कप जैतून का तेल
-एक कप शहद।
ऐसे करें तैयार:-
-आपको इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जूस, एसेंशियल ऑयल, कैस्टाइल साबुन, जैतून के तेल और शहद को एक बोतल में अच्छे से मिला लेना है
-फिर जब ये मिल जाए, तो इसमें लिक्विड कैस्टाइल सोप मिल लें
-इसके बाद इसमें कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की डाल लें
-अब सभी चीजों को एक बार फिर से अच्छे से मिला लें और फिर किसी ठंडी जगह पर इस बोतल को रख दें
-इसके बाद तैयार है आपका बॉडी वॉश, आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिल सकते हैं ये फायदे:-
-त्वचा से रूखापन दूर होकर नमी बनाए रखने में मदद
-गर्मी में आपको ताजगी महसूस कराएगा और ठंडक देने का काम करेगा
-सेंसटिव त्वचा वालों के लिए भी फायदेमंद।