फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips : चहिए मलाई जैसी मुलायम त्वचा तो घर पर मिल्क पाउडर से बनाएं फेसपैक

Thu, 06 Apr 2023 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 06 Apr 2023 09:53 AM IST
सार

 आप घर पर ही मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा का निखार वापस पा सकते हैं।

विज्ञापन
Beauty Tips Milk Powder Face Packs For Healthy And Soft Skin News In Hindi
Milk Powder

Beauty Tips : आज के समय में निखरती हुई त्वचा किसे नहीं चाहिए होगी ? हर महिला ये चाहती है कि उसका चेहरा दमकता रहे। इसके लिए महिलाएं पार्लर में जाकर हजारों रुपये खर्च कर देती है। पर, कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से पार्लर नहीं जा पाती। वहीं कई महिलाओं के पार्लर ना जाने की वजह बेवजह का फालतु खर्चा है। इसलिए वो घर पर ही ब्यूटी प्रोडक्ट लाकर स्किन केयर करती हैं। घर पर ब्यूटी प्रोडक्ट का गलत तरीके से इस्तेमाल आपकी स्किन को काफी नुकसान भी पहुंचा सकता है।



ऐसे में महिलाओं की इस समस्या को देखते हुए आज हम आपको एक ऐसे फेसपैक के बारे में बताने जा रहे है, जिसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा मलाई की तरह मुलायम रहेगी। दरअसल, आप घर पर ही मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा का निखार वापस पा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। 

Beauty Tips Milk Powder Face Packs For Healthy And Soft Skin News In Hindi
Lemon - फोटो : Istock

नींबू और मिल्क पाउडर

इस फेसपैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले दो चम्मच मिल्क पाउडर, दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच दही डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसे दस से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। 

Beauty Tips Milk Powder Face Packs For Healthy And Soft Skin News In Hindi
honey - फोटो : istock

हल्दी, शहद और मिल्क पाउडर

इस फेसपैक को बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच मिल्क पाउडर, दो चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर को अच्छे से मिक्स कर लें। इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips Milk Powder Face Packs For Healthy And Soft Skin News In Hindi
oatmeal

ओटमील और मिल्क पाउडर

इस पैक को चेहरे पर लगाने से स्किन साफ होती है। इसके लिए सबसे पहले दो चम्मच मिल्क पाउडर, एक चम्मच ओटमील और दो चम्मच संतरे का रस एक साथ अच्छे से मिला लें। इसका नियमित रूप से प्रयोग आपके चेहरे पर ग्लो लाने में मददगार होगा। 

विज्ञापन
Beauty Tips Milk Powder Face Packs For Healthy And Soft Skin News In Hindi
face pack - फोटो : istock

बेसन और मिल्क पाउडर

एक चम्मच बेसन में दो चम्मच मिल्क पाउडर अच्छे से मिलाकर इसमें कुछ बूंद नींबू के रस की डालें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से आपका चेहरा दमकने लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed