Korean Skin Care Tip : आज के समय में लोगों को कोरियन ड्रामा काफी पसंद आता है। कोरियन ड्रामे के साथ-साथ लोगों को इनका रहन-सहन भी काफी भाता है। अगर बात करें कोरियन लड़कियों की, तो उनकी ग्लास जैसी चमचमाती स्किन के चर्चे काफी ज्यादा होते हैं। कोरियन लड़कियों की स्किन पर ना तो कोई दाग होता है और ना ही कोई और स्किन से जुड़ी समस्या। ऐसे में हर देश की लड़की उनकी तरह ही ग्लास स्किन पाना चाहती है।
अगर आप भी उनकी तरह ही चमचमाती स्किन पाना चाहती हैं तो आपकी इस इच्छा को पूरा करने में हम मदद कर सकते हैं। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिनको अपनाकर आप घर पर ही ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करना भी काफी आसान होता है। सब कुछ ही सामानों की मदद से आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।
2 of 5
फर्मेंट चावल का करें इस्तेमाल
- फोटो : istock
फर्मेंट चावल का करें इस्तेमाल
ऐसा माना जाता है कि कोरियन लोगों के लिए फर्मेंट चावल एक बेहद जरूरी सामान है। इसके इस्तेमाल से डैमेज स्किन से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही ये कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए आप बस चावल पानी में उबाल लें। अब इसे छान कर पानी निकाल दें। अब पानी को दो से तीन दिन फर्मेंट होने के लिए रख दें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
3 of 5
चावल के पाउडर से ऐसे बनाएं फेसपेक
- फोटो : istock
चावल के पाउडर से ऐसे बनाएं फेसपेक
आप चावल का पाउडर बनाकर भी रख सकते हैं। इस पाउडर में दही, बेसन, एलोवेरा जेल मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिलेगा।
4 of 5
करें ग्रीन टी का इस्तेमाल
- फोटो : istock
करें ग्रीन टी का इस्तेमाल
अगर आप ग्रीन टी का इस्तेमाल करेंगे तो आपको एंटी एजिंग, एक्ने और कई दूसरी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए आप सबसे पहले ग्रीन टी को अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसे छान कर ठंडा करके इसी से चेहरा धोएं।
5 of 5
बेहद फायदेमंद हैं डबल क्लिंजिंग मेथड
- फोटो : istock
बेहद फायदेमंद हैं डबल क्लिंजिंग मेथड
कोरियन लड़कियां अपने चेहरे को साफ करने के लिए डबल क्लिंजिंग मेथड का इस्तेमाल करती हैं। इससे चेहरे के अंदर के पोर्स तक साफ हो जाते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें, इसके बाद दही से चेहरा साफ करें।