फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाजारू क्रीम नहीं, मिल्क पाउडर से पाएं दमकती त्वचा, इस्तेमाल करने का तरीका भी जान लें

Tue, 12 Jun 2018 10:26 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Beauty And Skin Care Tips Using Milk Powder In Face Packs
skin care
गर्मियों में त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। टैनिंग, पिंपल्स, पिगमेंटेशन और ब्लैक हेड्स की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में फेस पैक का नियमित इस्तेमाल जरूरी हो जाता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के फेस पैक्स, मास्क और पील्स मौजूद हैं। मगर उनमें केमिकल्स होते हैं जिनसे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। अगर आप नैचुरल तरीके से त्वचा की देखभाल करना चाहती हैं तो मिल्क पाउडर से बने फेस पैक्स का इस्तेमाल करें...




 
Beauty And Skin Care Tips Using Milk Powder In Face Packs
beauty
मुल्तानी मिट्टी चेहरे की देखभाल करने का सबसे कारगर तरीका है, खासकर ऑयली त्वचा वालों के लिए। मुल्तानी मिट्टी और मिल्क पाउडर बराबर मात्रा में लेकर सादे पानी से पेस्ट बनाएं। इस पैक में गुलाब जल की भी कुछ बूंदें डालें। थोड़ी देर सूखने दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।



 
Beauty And Skin Care Tips Using Milk Powder In Face Packs
beauty
बेजार त्वचा में ताजगी लानी हो तो एक चम्मच मिल्क पाउडर में दो चम्मच नींबू का रस डालें। दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं। सूखने पर साफ पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से चेहरे की चमक बढ़ जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty And Skin Care Tips Using Milk Powder In Face Packs
beauty
चेहरे के मुंहासों से परेशान हैं तो मिल्क पाउडर में शहद और गुलाब जल मिलाकर लगाएं। इस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें और ठंडे पानी से धो लें।


 
विज्ञापन
Beauty And Skin Care Tips Using Milk Powder In Face Packs
beauty
अगर आपके पास केसर पाउडर है तो उसे मिल्क पाउडर में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को लगाने से पहले चेहरा साफ कर लें। पेस्ट सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा साफ कर लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed