फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hot Shower Good Or Bad: क्या आपने भी गर्म पानी से नहाना शुरू कर दिया है तो पहले इसके नुकसान जान लें

Fri, 15 Nov 2024 04:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 15 Nov 2024 04:41 PM IST
सार

गर्म पानी से नहाना सर्दियों में आरामदायक तो लगता है, लेकिन इसका अत्यधिक या गलत उपयोग त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

विज्ञापन
bathing in hot water in winter good or bad for skin
ठंडे पानी से नहाने के नुकसान
Hot Shower Good Or Bad: सर्दियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में लोगों ने अपने घरों के गीजर भी सही करा लिए हैं। इस मौसम में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो ठंडे पानी से नहाता हो। इस मौसम में नहाने से लेकर बाकी अन्य कामों के लिए भी लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं।


भले ही सर्दी के मौसम में गर्म पानी का इस्तेमाल लोगों को काफी राहत पहुंचाता है लेकिन इसका सबसे ज्यादा नुकसान त्वचा और बालों पर होता है। जी हां, भले ही आपको ये सुनने में अजीब लगे लेकिन बालों और त्वचा के लिए गर्म पानी काफी नुकसानदायक है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि गर्म पानी के इस्तेमाल से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। 
bathing in hot water in winter good or bad for skin
त्वचा का रूखापन - फोटो : Adobe stock

त्वचा का रूखापन

गर्म पानी त्वचा की प्राकृतिक नमी और तेल को छीन लेता है, जिससे त्वचा रूखी और खुरदरी हो सकती है। कई बार तो त्वचा का रूखापन इतना बढ़ जाता है कि त्वचा में चटकन तक आने लगती है। 

bathing in hot water in winter good or bad for skin
त्वचा का लाल होना - फोटो : iStock

त्वचा का लाल होना

अगर पानी बहुत ज्यादा गर्म हो तो त्वचा झुलस सकती है या जलन महसूस हो सकती है। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bathing in hot water in winter good or bad for skin
खुजली होना - फोटो : istock

खुजली होना

जब त्वचा काफी रूखी हो जाती है तो इसपर खुलजी होना काफी आम बात है। ऐसे में यदि आप गर्म पानी से नहा रहे हैं तो त्वचा को मॉइश्चराइज करने का ध्यान अवश्य रखें। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे त्वचा में खुजली होने लगेगी। 

विज्ञापन
bathing in hot water in winter good or bad for skin
बालों का झड़ना - फोटो : freepik
बालों का झड़ना

गर्म पानी आपके बालों को कमजोर बना देता है। ऐसे में ये कोशिश करें कि इससे बाल न धोएं, वरना बाल कमजोर होने की वजह से अपने आप ही टूटने लगेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed