फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Right Way To Hair Wash: बाल धोने का सही तरीका पता है ? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर

Thu, 14 Nov 2024 08:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 14 Nov 2024 08:58 AM IST
सार

अगर आपको बाल धोने का सही तरीका नहीं पता है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम आपको उन गलतियों के बारे में भी बताएंगे, जिनका ध्यान आपको बाल धोते वक्त रखना है। 

विज्ञापन
Right Way To Hair Wash in hindi bal dhone ka sahi tarika
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
Right Way To Hair Wash: अगर आपके बाल भी लगातार झड़ रहे हैं और कोई नुस्खा झड़ते बालों को रोक नहीं पा रहा है, तो आपको खुद से एक सवाल पूछने की जरूरत है। आपको खुद से पूछना चाहिए कि क्या आप सही तरीके से बाल धो रहे हैं ? अगर हां, तब तो ठीक है, लेकिन अगर नहीं तो आपको संभलने की जरूरत है। गलत तरीके से बाल धोने की वजह से भी बाल काफी ज्यादा तेजी से झड़ते हैं।


बहुत से लोगों को बाल धोने का सही तरीका आजतक पता नहीं हैं। ऐसे में अगर आपको भी बाल धोने का सही तरीका नहीं पता है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम आपको उन गलतियों के बारे में भी बताएंगे, जिनका ध्यान आपको बाल धोते वक्त रखना है। ऐसा करने से आप अपने बालों को मजबूत बनाएंगी, जिस वजह से बाल झड़ना भी कम हो जाएंगे। 
Right Way To Hair Wash in hindi bal dhone ka sahi tarika
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock

बालों को सुलझाना जरूरी

बाल धोने जा रही हैं तो सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से सुलझाएं। इससे बाल धोने के दौरान उलझने और टूटने की समस्या कम होती है। उलझे हुए बालों की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। 

Right Way To Hair Wash in hindi bal dhone ka sahi tarika
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock

सही पानी का करें चयन

बाल धोने का पानी हमेशा गुनगुना होना चाहिए।  गुनगुना पानी स्कैल्प को साफ करता है और बालों की प्राकृतिक नमी बनाए रखता है। ज्यादा ठंडा या ज्यादा गर्म पानी बालों को कमजोर कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Right Way To Hair Wash in hindi bal dhone ka sahi tarika
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock

सही हो शैंपू

जिस शैंपू का इस्तेमाल आप अपने बालों में कर रही हैं, वो आपकी हेयर टाइप के हिसाब से ही होना चाहिए। जैसे कि तैलीय बालों के लिए क्लेरिफाइंग शैपू, और सूखे बालों के लिए मॉइस्चराइजिंग शैंपू का इस्तेमाल करना सही रहेगा। 

विज्ञापन
Right Way To Hair Wash in hindi bal dhone ka sahi tarika
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock

शैंपू की मात्रा हो सही  

शैंपू को सीधे सिर पर डालने की बजाय पहले उसे हथेली पर लेकर थोड़ा सा पानी मिलाकर फेंटें, फिर स्कैल्प पर लगाएं। इससे बालों में ये चिपकेगा नहीं, और आसानी से साफ हो जाएगा। 
   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed