{"_id":"696865b5a59b1ea6ad04b9da","slug":"basant-panchami-2026-try-these-looks-perfect-for-basant-panchami-2026-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी के मौके पर ऐसे हों तैयार, सादगीभरे लुक से जीतें लोगों का दिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी के मौके पर ऐसे हों तैयार, सादगीभरे लुक से जीतें लोगों का दिल
Thu, 22 Jan 2026 08:18 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:18 PM IST
सार
Try These Looks Perfect For Basant Panchami: अगर आप वसंत पंचमी के मौके पर सबसे अलग दिखना चाहते हैं तो उसके लिए यहां एक लेख आपको दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वसंत पंचमी के मौके पर ऐसे हों तैयार, सादगीभरे लुक से जीतें लोगों का दिल
- फोटो : instagram
Try These Looks Perfect For Basant Panchami: वसंत पंचमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि ये दिन नई शुरुआत, सकारात्मकता और सादगी का प्रतीक है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने की परंपरा है। माना जाता है कि मां सरस्वती को पीला रंग काफी प्रिय है, ऐसे में महिलाओं से लेकर पुरुष भी मां सरस्वती की पूजा में पीले रंग के कपड़े पहनते हैं।
आउटफिट कैसा हो ?
- फोटो : instagram
आउटफिट कैसा हो ?
- वसंत पंचमी के मौके पर हल्के और सॉफ्ट रंगों का चयन सबसे बेहतर माना जाता है।
- पीला, क्रीम या ऑफ-व्हाइट रंग न केवल इस पर्व की थीम को दर्शाते हैं बल्कि लुक में फ्रेशनेस भी जोड़ते हैं।
- महिलाएं कॉटन या सिल्क की साड़ी, स्ट्रेट कुर्ता-सूट या फ्लोई अनारकली चुन सकती हैं।
- पुरुष इस दिन पीले रंग का कुर्ता कैरी कर सकते हैं।
- अगर पीला कुर्ता नहीं है तो सफेद कुर्ता भी आप कैरी कर सकती हैं।
फैब्रिक कैसा हो ?
- फोटो : instagram
फैब्रिक कैसा हो ?
- इस मौसम में कॉटन और सिल्क ब्लेंड जैसे फैब्रिक सबसे आरामदायक होते हैं, क्योंकि अभी हल्की सर्दी है।
- ये न सिर्फ पहनने में हल्के होते हैं बल्कि दिनभर आपको फ्रेश फील भी देते हैं।
- सॉफ्ट फैब्रिक सादगीभरे लुक को और निखारता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेयरस्टाइल कैसा हो ?
- फोटो : instagram
हेयरस्टाइल कैसा हो ?
- नेचुरल लुक के लिए ओपन सॉफ्ट वेव्स बेहतरीन विकल्प हैं।
- इसके अलावा लो बन या सिंपल चोटी भी पारंपरिक और एलिगेंट लुक देती है।
- चाहें तो हल्के गजरे से बालों को सजा सकती हैं।
- वहीं पुरुष भी अपने बालों को सही से सेट करें,बिखरे बाल उनका लुक बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
मेकअप कैसा रखें ?
- फोटो : Adobe stock
मेकअप कैसा रखें ?
- इस दिन महिलाएं अपने मेकअप को मिनिमल रखें।
- न्यूड या डेवी बेस के साथ हल्का पीला या गोल्डन आईशैडो आंखों को खूबसूरत बनाता है।
- पतली आईलाइनर और मस्कारा काफी है।
- होंठों के लिए पीच, न्यूड या लाइट पिंक शेड चुनें।