फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Outfit For Men: पुरुषों पर खूब जचेंगे ऐसे आउटफिट, बकरीद पर पहनकर दिखाएं स्टाइल

Tue, 03 Jun 2025 05:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 03 Jun 2025 05:05 PM IST
सार

Bakrid Special Outfit For Men: पुरुषों के लिए सही आउटफिट मिलना काफी कठिन काम है। इसी लिए हम आपको उसके कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bakrid Special Outfit For Men Get latest And Trendy Outfit Ideas
पुरुषों पर खूब जचेंगे ऐसे आउटफिट, बकरीद पर पहनकर दिखाएं स्टाइल - फोटो : instagram

Bakrid Special Outfit For Men: बकरीद का त्योहार बलिदान और त्याग के लिए जाना जाता है। इस दिन मुस्लिम धर्म के लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं। ये दिन अल्लाह की इबादत के लिए होता है, इसलिए लोग अपने घरों को सजाते हैं और नए-नए कपड़े पहनते हैं। महिलाएं तो अपनी तैयारी कई-कई महीने शुरू कर देती हैं, लेकिन पुरुषों को समझ नहीं आता कि वो क्या पहनें ?



पुरुषों की इसी समस्या का हल हम लेकर आए हैं। हम आपको यहां कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिसे आप बकरीद के दिन कैरी कर सकते हैं। इस तरह के आउटफिट में आपका अंदाज बाकियों से एकदम अलग दिखेगा और लोग आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं। 

Bakrid Special Outfit For Men Get latest And Trendy Outfit Ideas
ब्लैक कुर्ता-सफेद पठानी - फोटो : instagram

ब्लैक कुर्ता-सफेद पठानी

ईद के मौके पर पठानी सलवार पहनना काफी अच्छा लगता है। यदि आपका शरीर हष्ट पुष्ट है तो ब्लैक कुर्ता-सफेद पठानी सलवार पहनें। अपने लुक को एथनिक बनाना है तो दुपट्टा अवश्य कैरी करें। दुपट्टे की वजह से ही आपका लुक अच्छा दिखेगा। यदि आपका कुर्ता एकदम सिंपल है तो वर्क वाला दुपट्टा कैरी करें। 

Bakrid Special Outfit For Men Get latest And Trendy Outfit Ideas
फ्लोरल आउटफिट - फोटो : instagram

फ्लोरल आउटफिट

गर्मी के मौसम में कुछ हल्का पहनने का विचार है तो इस फ्लोरल आउटफिट से बेहतर विकल्प आपके लिए नहीं हो सकता। व्हाइट रंग के इस कुर्ते पायजामे के साथ फ्लोरल प्रिंट की जैकेट आपके लुक को क्लासी बना देगी। यदि जैकेट अलग से खरीद रहे हैं तो आप इसे अलग रंग की मतलब की कॉन्ट्रास्ट में भी खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bakrid Special Outfit For Men Get latest And Trendy Outfit Ideas
ब्लैक शर्ट पैंट और जैकेट - फोटो : instagram

ब्लैक शर्ट पैंट और जैकेट

ब्लैक शर्ट पैंट तो काफी नॉर्मल और साधारण आटफिट है, लेकिन इसके साथ अगर आप कलरफुल सी जैकेट कैरी कर लेंगे तो आपका पूरा लुक ही बदल जाएगा। सिंपल ब्लैक पैंट शर्ट के साथ ऐसी प्रिंटेड या फिर हैवी काम वाली जैकेट अच्छी लगेगी। 

विज्ञापन
Bakrid Special Outfit For Men Get latest And Trendy Outfit Ideas
ग्रे कुर्ता और ब्लैक पैंट - फोटो : instagram
ग्रे कुर्ता और ब्लैक पैंट

कुछ अलग सा पहनने का विचार है तो ग्रे रंग का कुर्ता भी आप कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ब्लैक रंग की पैंट या फिर जींस पहनें। ब्लैक और ग्रे का कॉम्बिनेशन देखने में काफी अच्छा और क्लासी लगता है। इसके साथ पैरों में लोफर सैंडिल्स पहनें और आंखों पर काला चश्मा भी लगाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed