फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Footwear: आराम और स्टाइल का बेस्ट कॉम्बिनेशन हैं ये फुटवियर, करें अपने कलेक्शन में शामिल

Tue, 03 Jun 2025 03:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 03 Jun 2025 03:05 PM IST
सार

Trendy Footwear: गर्मियों में आरामदायक और हल्के फुटवियर चुनना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि ये न सिर्फ पैरों से निकलने वाले पसीने को कम करते हैं, बल्कि उन्हें ठंडक भी महसूस कराते हैं।
 

विज्ञापन
Trendy Footwear for woman image for summer season
आराम और स्टाइल का बेस्ट कॉम्बिनेशन हैं ये फुटवियर - फोटो : Adobe stock
Trendy Footwear: गर्मियों में खुद को कूल और स्टाइलिश बनाए रखने के लिए आप अपने लुक में कई बदलाव लाती हैं। इसमें हल्के और सूती कपड़े पहनना, सफेद, पेस्टल और हल्के शेड्स को चुनना और बालों को पोनीटेल या बन जैसे सिंपल हेयरस्टाइल में बांधना शामिल हैं। लेकिन फुटवियर का क्या?


क्या आप ले-देकर वही पुराने स्टाइल के सैंडल और हील्स पहन रही हैं, जो पांव को आराम महसूस नहीं होने देते, तो वक्त है बदलाव का। इस बार अपने समर आउटफिट्स के साथ ऐसे फुटवियर को जोड़ें, जो कूल, स्टाइलिश और आरामदायक हों।
 
Trendy Footwear for woman image for summer season
ओपन टो फ्लैट्स - फोटो : instagram

ओपन टो फ्लैट्स

आजकल महिलाओं के बीच ओपन टो फ्लैट्स फुटवियर का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। ऑफिस, कॉलेज हो या कैजुअल आउटिंग, हर मौके पर ये परफेक्ट नजर आते हैं। खुले पंजों वाले ओपन टो पैरों को हवा देते हैं, जिससे पसीना और बदबू जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। बाजार में यह अलग-अलग रंगों, डिजाइनों और मटेरियल में आसानी से उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने स्टाइल के अनुसार चुन सकती हैं।

 
Trendy Footwear for woman image for summer season
म्यूल्स - फोटो : instagram
म्यूल्स

बैक ओपन डिजाइन वाले ये स्टाइलिश फुटवियर न केवल पहनने में आरामदायक हैं, बल्कि हर मौके पर परफेक्ट लुक भी देते हैं। इस समय म्यूल्स में फ्लैट्स से लेकर हील्स तक कई ऑप्शन मौजूद हैं। लेदर, वेलवेट, सिंथेटिक और प्रिंटेड डिजाइनों में उपलब्ध ये फुटवियर हर ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं। खास बात यह है कि इन्हें जल्दी पहना और उतारा जा सकता है, जो स्टाइल और सुविधा, दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy Footwear for woman image for summer season
स्ट्रैपी फ्लैट सैंडल - फोटो : instagram
स्ट्रैपी फ्लैट सैंडल 

 गर्मियों के लिए ये बेस्ट हैं। इनका हल्का और आरामदायक डिजाइन पांव को हवा देता है, जिससे गर्मी में भी आराम महसूस होता है। गोल्डन, सिल्वर, प्रिंटेड और ब्राइट कलर्स में उपलब्ध स्ट्रैपी फ्लैट्स वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स तक हर स्टाइल के साथ खूबसूरती से मेल खाते हैं। आज ये मॉडर्न महिलाओं की वार्डरोब का एक स्टाइलिश हिस्सा बन चुके हैं, जो हर आउटिंग के लिए आपको परफेक्ट लुक देते हैं।

 
विज्ञापन
Trendy Footwear for woman image for summer season
बेली भी पहली पसंद
बेली भी पहली पसंद 

गर्मी के मौसम बेली महिलाओं की पहली पसंद होती है। असल में, बेली फ्लैट्स का हल्का वजन और बंद डिजाइन पैरों को धूप और धूल से बचाता है, साथ ही घंटों पहनने पर भी पैरों को थकान महसूस नहीं होती। ये फुटवियर ट्रेडिशनल कुर्तियों से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स तक हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इस समय बाजार में बेली फ्लोरल प्रिंट्स, ब्राइट कलर्स और एम्ब्रॉयडरी डिजाइनों में उपलब्ध है, जो इस मौसम में आराम और फैशन का बेहतरीन विकल्प है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed