अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो वॉग मैगजीन के कवर लिए फोटोशूट कराते नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट के लिए अनुष्का का हॉट अंदाज एक के बाद एक नजर आया। जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत भी दिख रही थीं। लेकिन मिसेज कोहली के इन फोटोशूट में सबसे ज्यादा चर्चा उनके बीचवियर फोटोशूट की है। जिसमें गोवा के बीच पर पोज देती नजर आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने मैगजीन कवर के लिए कराया ग्लैमरस फोटोशूट, बीचवियर की कीमत जान हो जाएंगे हैरान
दरअसल, बीच के किनारे कराए फोटोशूट के लिए अनुष्का ने ब्लू कलर का स्विम सूट पहना है। जिसको ग्लैमरस लुक देने के लिए लाइट फैब्रिक के शर्ट के साथ लेयरिंग की गई है। वहीं बात करें मेकअप और एक्सेसरीज की तो हाथों में ब्रेसलेट और वेट हेयर में अनुष्का बीच बेबी लुक में तैयार दिख रही हैं। इस शानदार लुक की खासियत इस स्विमसूट और शर्ट की कीमत है। जो जरूर हर किसी को हैरान करने के लिए काफी है।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
अनुष्का ने बीच फोटोशूट के लिए जो स्विमसूट कैरी किया है। वो फ्रांस के लीडिंग लक्जरी ब्रांड हर्म्स का है। लक्जरी ब्रांड के इस स्विमसूट का फैब्रिक पॉलीमेड है। वहीं बात करें इसके साथ पहनी शर्ट की तो ये भी हर्म्स ब्रांड की ही है।
अनुष्का के इस ग्लैमरस बीचवियर की कीमत भी काफी खास है। एक वेबसाइट के मुताबिक इस पॉलीमेड स्विमसूट की कीमत करीब 33,760 रुपये है। जिसे सुन कोई भी हैरान हो सकता है।
अनुष्का शर्मा ने एक के बाद एक अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनका हॉट और ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है। समुंदर किनारे बैठी इस दूसरी तस्वीर में कलरफुल शेडेड बीच वियर में भी अनुष्का का खूबसूरत लुक नजर आ रहा है।
SEA you soon! 🏖️ @vogueindia @anaitashroffadajania
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on