अंकिता लोखंडे फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। साथ ही अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें और इमोशन लगातार शेयर कर रही हैं। इस बार भी अंकिता ने बेहद खूबसूरत सफेद रंग की साड़ी में तस्वीर शेयर की है। वहीं फैंस उनकी तस्वीरों को देख जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं और काफी सारे लाइक्स दे रहे हैं। वहीं अंकिता की इस साड़ी को देख कुछ फैंस ने इसका कनेक्शन सुशांत सिंह राजपूत के साथ जोड़ दिया।
2 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में अंकिता ने बारीक फैब्रिक की सफेद रंग की साड़ी पहन रखी है। जिस पर रेशमी धागों से वर्क किया गया है। साड़ी के दूसरे हिस्सों पर जहां बूटी वर्क है। वहीं पल्लू के ऊपर फ्लॉवर एंड लीव्स की कढ़ाई बनी हुई है। जबकि गोल्डन बॉर्डर इस साड़ी की शोभा बढ़ाने के लिए काफी है। पल्लू के किनारे पर लगा हैवी लटकन इस साड़ी को शानदार लुक दे रहा है।
3 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
वहीं बात करें साड़ी की स्टाइल की तो इस साड़ी के साथ पहना गया ब्लाउज इसे ग्लैमरस बनाने के लिए काफी है। हॉल्टर नेकलाइन का ब्लाउज जिसके नेक पर शीयर मटेरियल से काम हुआ है। वहीं ब्लाउज की ये डिजाइन इसे ट्यूब टॉप जैसा इफेक्ट दे रही है। ब्लाउज पर साड़ी की मैचिंग का गो्डन बॉर्डर लगाया गया है।
4 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
जिसके साथ अंकिता सिल्वर एंड गोल्डन कलर के ईयररिंग्स के साथ मैच करते दिखीं। वहीं अंकिता ने जैसे ही इस साड़ी की तस्वीर इंस्टा पर शेयर की फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। जिसमें से कुछ फैंस ने अंकिता की साड़ी को सुशांत सिंह राजपूत के साथ जोड़ दिया। दरअसल, एक इवेंट में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता ने शिरकत की थी। जिसमे अंकिता सफेद रंग की नेट की प्लेन साड़ी में नजर आई थीं।
5 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
हालांकि अंकिता की ये साड़ी उस साड़ी से काफी अलग है और दोनों की डिजाइन में भी फर्क है। दरअसल, सुशांत सिंह के साथ इवेंट में पहनी साड़ी में बारीक वर्क किया गया है। जबकि इसके बॉर्डर पर सिल्वर वर्क की कारीगरी की गई है। जिसे देख पता चलता है कि दोनों ही साड़ियां अलग हैं।