अनन्या पांडे इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। जिसमे उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। अभी हाल ही में उन्होंने कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर के किरदार की कॉपी वाला वीडियो साझा किया था। वहीं इस बार वो काफी ग्लैमरस लुक में फैंस के सामने आ रही हैं। वैसे तो अनन्या का चुलबुला लुक ही देखने को मिलता है। लेकिन लेटेस्ट फोटोशूट में वो ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
2 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
दरअसल. अन्नया ने लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है। जिसमे वो मल्टी स्ट्राईप वाले स्वेटर को पहने नजर आ रही है्ं। जिसकी हाफ स्लीव के साथ नेट जोड़ी गई है। इस खास स्वेटर को शिवान एंड नरेश के डिजाइनर हाउस के लिया गया है।
3 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
वहीं इस स्टाइलिश स्वेटर को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा है ब्लैक स्टॉकिंग्स। जिसे अनन्या ने बॉटमवियर के रूप में मैच किया है। जो उनके लुक को सेसी बना रहा है। वहीं अनन्या का फ्लॉलेस मेकअप उन्हें बिल्कुल ही हटके लुक दे रहा है। सर्दियों की शुरूआत होने के साथ ही अनन्या ने विंटर फैशन ट्रेंड को फॉलो किया है।
4 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
अनन्या के इस स्वेटर पर फिश नेट की मदद से स्लीव को स्टाइल दिया गया है। जिसे मिस पांडे ने बाइकर शार्ट्स के साथ पहना है। वहीं स्टॉकिंग्स इसे हॉट लुक देने का काम कर रही है। जबकि ब्लैक हील्स वाले बूट्स काफी जंच रहे हैं।
5 of 5
अनन्या पांडे ब्राइडल लुक
- फोटो : instagram/ananyapanday
इस ड्रेस के साथ ही अनन्या का इस फोटोशूट में मेकअप भी काफी खास है। न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ फुल आई ब्रो और मस्कारा लैडेन आईज परफेक्ट दिख रहे हैं। बालों को रेट्रो लुक देने की कोशिश की गई है। जिसमे आगे की तरफ से पफ और कुछ बैंग्स निकाले गए हैं। अनन्या का ड्यूई मेकअप लुक परफेक्ट नजर आ रहा है।