अनन्या पांडे बी टाउन की नई फैशनिस्टा बनकर उभर रही हैं। बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से करने वाली अनन्या ने कम समय में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह भी बना ली है और वो कई सारे न्यूकमर के अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। इसके साथ ही अनन्या पांडे का स्टाइल सेंस भी कमाल का है। फिर वो उनका रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अंदाज हो या कूल स्टाइलिश कैजुअल लुक। हर बार वो मेजर फैशन गोल्स देतीं नजर आती हैं। लॉकडाउन के समय जब सारे सितारे घर पर ही वक्त बिता रहे हैं तो अनन्या अपनी पुराने फोटोशूट की तस्वीरे फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। जिसमें एक चीज हमें हर तस्वीर में नजर आई। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
अनन्या पांडे की ये स्टाइल है बेहद खास, अक्सर ही दिख जाती हैं इसे फॉलो करते
अभी हाल ही में तीन दिन पहले ही उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीर इंस्टा पर शेयर की है। जिसमें वो काले रंग के जैकेट संग क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। उनका ये स्टाइल गर्मियों के लिए काफी स्टाइलिश है और हर लड़की को आकर्षित करने के लिए काफी है। इस तस्वीर में अनन्या बोल्ड रेड लिप्स और डार्क ब्लैक आई मेकअप के साथ रेडी नजर आ रही हैं।
वहीं इस दूसरी तस्वीर जो डब्बू रतनानी के फोटोशूट में से एक है। इसमें अनन्या का लुक काफी अट्रैक्टिव है। मैटेलिक सिल्वर रंग की पफर जैकेट संग क्रॉप टॉप और लेदर के शार्ट्स में वो कमाल लग रही हैं। इन दोनों ही तस्वीरों को देखकर पता चल रहा है कि मिस पांडे को क्रॉप टॉप से खासा लगाव है।
अनन्या पांडे की तरह ही गर्मियों के मौसम से स्टाइलिश दिखना है तो साधारण से टीशर्ट को भी क्रॉप टॉप का लुक दिया जा सकता है। जैसे अनन्या ने तस्वीरों में टॉप के साइड में स्टाइलिश नॉट लगा रखी है।
वैसे बता दें कि अनन्या को ये स्टाइल बेहद प्यारा है। तभी तो अपने वेकेशन पर भी वो क्रॉप टॉप को मिस नहीं करती। वन शोल्डर क्रॉप टॉप और फ्रंट कट काले रंग की स्कर्ट में तैयार अनन्या काफी खूबसूरत दिख रही हैं।