फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Wedding: अनंत की शादी में छा रहा गुजराती कल्चर, कपड़ों की कढ़ाई से लेकर प्रिंट तक जीत रहा दिल

Wed, 10 Jul 2024 10:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 10 Jul 2024 10:04 AM IST
सार

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में अंबानी परिवार की महिलाएं गुजराती कल्चर के कपड़े ज्यादातर पहने दिखाई दे रहीं हैं। 

विज्ञापन
Anant Radhika Wedding unseen photos nita ambani isha ambani shloka ambani radhika merchant look
अनंत की शादी में छा रहा गुजराती कल्चर - फोटो : instagram

Anant-Radhika Wedding:  देश के सबसे अमीरों में शुमार बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अनंत इसी हफ्ते राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिस वजह से उनके घर में ही शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं।



अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी से लेकर हल्दी-मेहंदी तक में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई दिग्गज शरीक हुए लेकिन अंबानी परिवार की महिलाओं ने अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज से सभी को फेल कर दिया। नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी और यहां तक की उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी सभी रस्मों में खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

अनंत और राधिका की शादी की सबसे खास बात थी है कि रस्मों में जो भी एथनिक आउटफिट पहने जा रहे हैं, उनमें से कईयों पर गुजरात की संस्कृति झलक रही है। आइए आपको भी इसकी कुछ झलक दिखाते हैं। 

Anant Radhika Wedding unseen photos nita ambani isha ambani shloka ambani radhika merchant look
अनंत की शादी में छा रहा गुजराती कल्चर - फोटो : instagram

नीता अंबानी

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज से हमेशा लोगों को आकर्षित करती हैं। उन्होंने कई रस्मों में गुजरात की पारंपरिक बंधेज साड़ी पहनकर वहां की संस्कृति को आगे बढ़ाया है। बंधेज की साड़ी बनाने की कला गुजरात के साथ साथ राजस्थान में भी पनपी है। दोनों राज्यों में आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत बंधेज की साड़ियां मिल जाती हैं। ऐसे में अबने बेटे की शादी में, जिस पर पूरी दूनिया की नजर है, उसमें नीता अंबानी भी गुजरात की कला को सबसे सामने ला रही हैं। 

Anant Radhika Wedding unseen photos nita ambani isha ambani shloka ambani radhika merchant look
अनंत की शादी में छा रहा गुजराती कल्चर - फोटो : instagram

श्लोका अंबानी

शादी की एक रस्म में अनंत अंबानी के बड़े भाई आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने खूबसूरत सा रॉयल ब्लू रंग का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे मल्टीकलर थ्रेड से कढ़ाई की गई, तो मिरर वर्क से इसमें चमक आई। मिरर की वजह से उनका ये लहंगा पारंपरिक गुजराती स्टाइल का लग रहा था। लहंगे के साथ उन्होंने स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली चोली पहनी थी, जिसपर ऊपर डोरी के साथ लटकन दी गई, तो नीचे पतला-सा बॉर्डर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Wedding unseen photos nita ambani isha ambani shloka ambani radhika merchant look
अनंत की शादी में छा रहा गुजराती कल्चर - फोटो : instagram

ईशा अंबानी

मुकेश अंबानी की लाडली बिटिया ईशा अंबानी अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। हाल ही में वो अपने भाई की शादी में अपना अलग अंदाज दिखा रही हैं। अब ईशा का अनंत की हल्दी सेरेमनी से लुक सामने आया है, जिसमें उनका गुजराती स्टाइल बंजारा गर्ल वाला लुक कैरी किया है। अपने इस गुजराती लहंगे के साथ उन्होंने टैसल डिटेल वाला हॉल्टर नेकलाइन टॉप पहना है। इस लहंगे पर जो प्रिंट बना था, वो उन्हें पारंपरिक गुरजाती वाइब दे रहा था। 

विज्ञापन
Anant Radhika Wedding unseen photos nita ambani isha ambani shloka ambani radhika merchant look
अनंत की शादी में छा रहा गुजराती कल्चर - फोटो : instagram

राधिका मर्चेंट

अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हनिया का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। ये लुक उन्होंने गरबा नाइट के दिन कैरी किया था। उनके इस लहंगे को पारंपरिक गुजराती स्टाइल में ही गरबे के लिए तैयार किया गया था। इस पर्पंल रंग के लहंगे पर मोतियों से हैवी वर्क किया गया था, जो देखने में कमाल का लग रहा था। लहंगे के पल्लु को सीधे पल्लू साड़ी स्टाइल की तरह दुपट्टे को ड्रेप किया गया है। गुजरात में जब भी कहीं डांडिया या गरबा आयोजित किया जाता है तो महिलाएं इसी तरह का खूबसूरत लहंगा पहनना पसंद करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed