फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Fashion: शादी में गहने रिपीट करके पहन रहीं अंबानी परिवार की महिलाएं, आप भी ऐसे कर सकती हैं ट्राई

Wed, 10 Jul 2024 11:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 10 Jul 2024 11:25 AM IST
सार

अनंत अंबानी की शादी में अंबानी परिवार की महिलाएं न सिर्फ एक-दूसरे के गहने पहन रहीं हैं बल्कि साथ ही में वो अपने गहने भी दोहरा रही हैं। आप भी ऐसा कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Anant radhika wedding nita ambani isha ambani shloka ambani repeat their jewellery in wedding
शादी में गहने रिपीट करके पहन रहीं अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram

Wedding Fashion: आजकल के समय में लड़कियां और महिलाएं कपड़े और ज्वेलरी को दोबारा पहनने में काफी कतराती हैं। खासतौर पर युवा लड़कियों का मानना होता है कि जिन कपड़ों और गहनों को पहनकर उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर डाल दी, उसे वह दोबारा नहीं पहनेंगी। जबकि ये सोच काफी गलत है।



अंबानी परिवार की महिलाएं भी अपने कपड़े और गहने रिपीट करती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अनंत अंबानी की शादी की रस्मों में नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी तक अपने गहने रिपीट करती देखी जा रही हैं। न सिर्फ अपने गहने बल्कि अंबानी परिवार की महिलाएं एक-दूसरे के गहने भी शेयर करती हैं।

अगर आपको भी आउटफिट या गहने रिपीट करने में शर्म आती है तो झिझकें बिल्कुल नहीं, इसके लिए आप अंबानी परिवार की महिलाओं से टिप्स ले सकती हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं कि अंबानी परिवार की महिलाओं ने कब कौन सा गहना रिपीट किया। 

Anant radhika wedding nita ambani isha ambani shloka ambani repeat their jewellery in wedding
शादी में गहने रिपीट करके पहन रहीं अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram

नीता अंबानी के ईयररिंग्स 

नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी से पहले आयोजित संगीत में गोल्डन रंग का सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने जो हैवी इयररिंग्स कैरी किए थे, वो इसे पहले गुलाबी साड़ी के साथ पहन चुकी है, लेकिन इस बार उन्होंने इन इयररिंग्स को काफी अलग तरीके से कैरी किया। उनका ये लुक भी देखने में काफी प्यारा लग रहा था। 

Anant radhika wedding nita ambani isha ambani shloka ambani repeat their jewellery in wedding
शादी में गहने रिपीट करके पहन रहीं अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram

श्लोका अंबानी ने रिपीट किया शादी का हथफूल

अगर आप भी अपनी शादी की ज्वेलरी को रिपीट करना चाहती हैं तो श्लोका से टिप्स ले सकती हैं। श्लोका ने अपनी शादी के हथफूल को दोबारा से अपने देवर की शादी की रस्मों में पहना। इस हथफूल से उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए थे। आप भी उन्हीं से टिप्स लेकर अपनी ज्वेलरी को अलग तरह से कैरी कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant radhika wedding nita ambani isha ambani shloka ambani repeat their jewellery in wedding
शादी में गहने रिपीट करके पहन रहीं अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram

ईशा अंबानी ने दोबारा पहना चोकर

ईशा अंबानी ने अनंत अंबानी की मामेरू रस्म में प्री ड्रेप्ड साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने गले में जो हैवी चोकर पहना था, उसे वो पहले भी एक बार पहन चुकी हैं। पहले उन्होंने इसे गुलाबी आउटफिट के साथ पहना था, लेकिन अब उन्होंने इसे ऑरेंज रंग की प्री ड्रेप्ड साड़ी के साथ कैरी किया। 

विज्ञापन
Anant radhika wedding nita ambani isha ambani shloka ambani repeat their jewellery in wedding
शादी में गहने रिपीट करके पहन रहीं अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram

नीता अंबानी ने पहना बेटी का हार

अंबानी परिवार की महिलाओं ने न सिर्फ अपने जेवर दोबारा पहने, बल्कि वो अक्सर एक-दूसरे के गहने भी पहने देखी जाती हैं। अनंत की शादी के एक कार्यक्रम में नीता अंबानी ने जो नेकलेस पहना था, उसे ईशा अंबानी पहले भी पहन चुकी है। ये हार काफी बेशकीमती है और ये देखने में भी काफी प्यारा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed