फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ambani Ladies: अनंत-राधिका की शादी में अंबानी परिवार की महिलाओं का खूबसूरत लुक, हर किसी की टिकी निगाहें

Sat, 13 Jul 2024 05:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Jul 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Nita Ambani, Isha Ambani And Shloka Ambani Ethnic Outfits Latest Photos
अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram

Anant Radhika Wedding : दुनिया के टाॅप रइसों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं। सात महीनों के इस ग्रैंड वेडिंग पर पूरी दुनिया की नजर थी। इस शादी में अंबानी परिवार की रईसी तो दिखी ही, साथ ही अंबानी परिवार की महिलाओं का स्टाइल और फैशन सेंस भी देखने को मिला। दोनों प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर मेमरू, हल्दी-मेहंदी, गरबा नाइट्स समेत अनंत अंबानी की बारात तक में नीता अंबानी से लेकर ईशा और श्लोका तक का शानदार लुक देखने को मिला। एक ओर जहां राधिका मर्चेंट ने शादी में सफेद और लाल रंग का जोड़ा पहना, वहीं अन्य नीता, ईशा और श्लोका के आउटफिट भी काफी क्लासी दिखे।

Anant Radhika Wedding Nita Ambani, Isha Ambani And Shloka Ambani Ethnic Outfits Latest Photos
अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram

नीता अंबानी का रंगकट घाघरा

बेटे अनंत अंबानी की बारात के लिए नीता अंबानी ने अबू जानी संदीप घोषला का कस्टम रंगकट घाघरा पहना। पीच सिल्क इस घाघरे में पिंक और पिस्ता ग्रीन रंग का काम किया गया है। साथ ही जालीदार ब्लाउज में नक्काशी, सोने और चांदी के धागों का जरदोजी का काम किया गया है, जो उनके ब्लाउज को हैवी लुक दे रहा है। इस घाघरे को बनाने में 40 दिन का वक्त लगा, जिसे पारंपरिक रंगकट दुपट्टा के साथ पहना। पेस्टल रंग का रंगकट दुपट्टे लुक को काफी क्लासी बना रहा है।

Anant Radhika Wedding Nita Ambani, Isha Ambani And Shloka Ambani Ethnic Outfits Latest Photos
अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram

श्लोका अंबानी ने दोहराया अपना शादी का लहंगा

अनंत अंबानी की शादी में भाई श्लोका अंबानी ने अपने शादी के लहंगे को पहना। खुद के वेडिंग लहंगे को देवर की शादी में दोहराते हुए उन्होंने एक नया लुक अपनाया। उनका शादी का लहंगा अबू जानी संदीप खोसला ने तैयार किया था, लेकिन इस बार उनकी बहन दीया मेहता ने अंडरटोन को गुलाबी रंग में बदलकर आउटफिट को नया ट्विस्ट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Nita Ambani, Isha Ambani And Shloka Ambani Ethnic Outfits Latest Photos
अंबानी परिवार की महिलाएं - फोटो : instagram

ईशा अंबानी का लाइट पिंक लहंगा

भाई अनंत अंबानी की बारात में मां नीता अंबानी की तरह ही ईशा अंबानी ने भी रंगकट घाघरा को अपनाया। ईशा ने पेस्टल पीच रंग का जरदोजी हैंड वर्क एम्ब्रायडरी वाला लहंगा पहना। इस लहंगे का बॉर्डर काफी प्यारा है। साथ ही नक्सी और शादी गोल्ड के जरिए उनके मल्टीकलर कटोरी डिजाइन ब्लाउज उनके स्टाइल को आकर्षक बना रहा है। मैचिंग मल्टीकलर दुपट्टे को एक तरफ से पिनअप करके लुक को पूरा किया है।

विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Nita Ambani, Isha Ambani And Shloka Ambani Ethnic Outfits Latest Photos
राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम: @rheakapoor

राधिका का शादी का जोड़ा

अनंत अंबानी की दुल्हनिया और अंबानी परिवार की सबसे छोटी बहू ने बेहद खास और खूबसूरत शादी का जोड़ा पहना।  राधिका मर्चेंट ने शादी में अबू जानी संदीप खोसला का कस्टमाइज पानेतर लहंगा पहना जोकि पारंपरिक गुजराती दुल्हन के लिए लाल और सफेद रंग से तैयार किया गया। जरदोजी कट वर्क घाघरे में पांच मीटर लंबी वेल और टिशू शोल्डर दुपट्टा पहना। इस सफेद जोड़े में गोल्डन जरदोजी वर्क और लाल रंग का बाॅर्डर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed