फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nita Ambani Saree Look: सामूहिक विवाह समारोह में नीता अंबानी ने पहनी बेहद खास साड़ी, गजरा लगाकर दिखीं खूबसूरत

Wed, 03 Jul 2024 10:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 03 Jul 2024 10:12 AM IST
सार

अनंत की शादी से पहले अंबानी परिवार ने 2 जुलाई को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। इस दौरान धूमधाम से 50 जोड़ों की शादी कराई गई।

विज्ञापन
anant radhika pre wedding celebration nita ambani saree look at mass wedding
नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला

Nita Ambani Saree Look: इसी जुलाई महीने की 12 तारीख को देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गईं हैं। शादी से पहले दो प्री वेडिंग समारोह भी आयोजित किए गए थे, जिसमें न सिर्फ देश के बल्कि विदेशों के भी कई बड़े दिग्गजों ने शिरकत की थी।



अब जब शादी की तारीख पास है तो अनंत की शादी से पहले अंबानी परिवार ने 2 जुलाई को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। इस दौरान धूमधाम से 50 जोड़ों की शादी कराई गई। इस भव्य समारोह में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ मौजूद रहे। उनके अलावा कार्यक्रम में उनकी बेटी ईशा अंबानी और उनके पति भी मौजूद रहे।

इस भव्य समारोह में लोगों की नजर सिर्फ नीता अंबानी पर टिकी रह गई। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जो बेहद खास थी। साड़ी की खासियत बताने से पहले उनके पूरे लुक के बारे में जान लेते हैं। 

anant radhika pre wedding celebration nita ambani saree look at mass wedding
नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला


खूबसूरत लगी लाल साड़ी

इस समारोह के लिए नीता अंबानी ने चटक लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसपर खूबसूरत सा गोल्डन वर्क था। उनकी इस साड़ी के पल्लु पर काफी हैवी वर्क था, जिसकी वजह से इसकी खूबसूरत कई गुना बढ़ गई थी। नीता की साड़ी के बॉर्डर गोल्डन चिड़िया बनी थी, वहीं बाकी जगह छोटी-छोटी गोल्डन बूटियां लगी थी। इसके साथ उन्होंने प्लेन ब्लाउज कैरी किया था। 

anant radhika pre wedding celebration nita ambani saree look at mass wedding
नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला


गले में पहना था हार

अपनी इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गले में खूबसूरत सा गोल्ड नेकपीस कैरी किया था। इसके साथ ही कानों में गोल्ड इयररिंग उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। हाथों में लाल कड़े और बड़ी सी डायमंड रिंग से उनकी खूबसूरत और ज्यादा बढ़ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anant radhika pre wedding celebration nita ambani saree look at mass wedding
नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला

गजरा लगाकर जीता दिल

नीता अंबानी ने अपने इस साड़ी लुक के साथ बालों जूड़ा बनाते हुए गजरा लगाया था, जिसे मोतियों से फाइनल टच दिया गया था। इसके साथ उन्होंने हाथ में एक लाल और गोल्डन रंग की पोटली भी कैरी की थी। माथे पर बिंदी और मैट मेकअप की वजह से वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। 

 

विज्ञापन
anant radhika pre wedding celebration nita ambani saree look at mass wedding
नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला


साड़ी में क्या था खास

अगर आप इस साड़ी के पल्लु का बाहर की तरफ ध्यान से देखेंगे तो इस पर आपको गायत्री मंत्र लिखा दिखेगा। इस गायत्री मंत्र के आसपास खूबसूरत सी डिजाइन भी बनी है, जिसकी वजह से ये साड़ी और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed