फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Wedding: माधुरी दीक्षित से लेकर सुहाना खान तक, अनंत-राधिका की शादी में सितारों का खूबसूरत अंदाज

Fri, 12 Jul 2024 09:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 12 Jul 2024 09:44 PM IST
सार

आज मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए सितारों ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Anant Radhika marriage latest update and photos mukesh ambani nita ambani guest list celebs
अनंत-राधिका की शादी में सितारों का खूबसूरत अंदाज - फोटो : Amar Ujala

Anant-Radhika Wedding: आज का दिन अंबानी परिवार के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ होने जा रही है। उनकी शादी में शरीक होने के लिए देश-विदेश की कई दिग्गज भारत आए हैं।



अनंत की शादी की सारी रस्में उनके घर एंटीलिया में हुई लेकिन उनकी शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। ऐसे में सबसे पहले अंबानी परिवार शाही अंदाज में वहां पहुंच गया। इसके साथ ही बॉलीवुड के कई सितारों ने वेन्यू पर पहुंचना शुरू कर दिया है। 

अभी तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पर सितारों का एक से बढ़कर एक खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। माधुरी दीक्षित से लेकर सुहाना खान, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, संजय दत्त, एमएस धोनी, सारा अली खान, दिशा पाटनी, प्रियंका चोपड़ा समेत कई दिग्गज वहां पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ विदेशों के भी कई कलाकार जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं। 

Anant Radhika marriage latest update and photos mukesh ambani nita ambani guest list celebs
जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचा अंबानी परिवार - फोटो : अमर उजाला
अंबानी परिवार का लुक

सबसे पहले बात करें अंबानी परिवार के लुक की तो सभी ने गुलाबी कलर के आउटफिट पहने हैं। फर्क बस इतना है कि किसी का आउटफिट पेस्टल पिंक कलर का है तो किसी का डार्क पिंक। नीता अंबानी के लहंगे में ऑरेंज, पिंक और ग्रीन कलर का शेड है। श्लोका अंबानी चटक गुलाबी लहंगा पहनी हैं। वही ईशा अंबानी ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना है, जिस पर पेस्टल पीले रंग का काम है। आकाश अंबानी और आनंद पीरामल भी गुलाबी रंग के इतने का आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
Anant Radhika marriage latest update and photos mukesh ambani nita ambani guest list celebs
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

माधुरी दीक्षित

पेस्टल रंग के मल्टीकलर लहंगे में माधुरी दीक्षित अनंत अंबानी की शादी में पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला रखते हुए हैवी ज्वेलरी और हाथ में पोटली से अपना लुक कंप्लीट किया था। उनका ये लुक बेहद ही प्यारा लग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika marriage latest update and photos mukesh ambani nita ambani guest list celebs
अनंत-राधिका की शादी - फोटो : Amar Ujala

सुहाना खान

अपने भाई आर्यन खान के साथ अनंत-राधिका की शादी में पहुंची सुहाना साड़ी में काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने अपने इस साड़ी लुक को ग्लैमरस ब्लाउज और बालों में बन के साथ पूरा किया था। वहीं आर्यन ऑल ब्लैक लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे। 

विज्ञापन
Anant Radhika marriage latest update and photos mukesh ambani nita ambani guest list celebs
अनंत-राधिका की शादी - फोटो : Amar Ujala

दिशा पाटनी

हमेशा की तरह दिशा पाटनी ग्लैमरस अंदाज में अनंत अंबानी की शादी में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की साड़ी को सिल्वर ब्लाउज के साथ कैरी किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को खुला रखा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed