फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया से लेकर अनुष्का शर्मा का 'ट्रेडिशनल लव' है जबरदस्त, इस तरह हुई सलवार सूट की वापसी

Tue, 09 Jul 2019 06:57 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 09 Jul 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
amazing come back of salwar suit in bollywood and fashion trends
आजकल लड़कियां वेस्टर्न वियर को ज्यादा तवज्जो देती हैं लेकिन अगर बात करें इंडियन वियर जैसे साड़ी या सूट की तो इसको पहनकर भी लड़कियां खूबसूरत लग सकती हैं। पारंपरिक परिधानों में सूट को कैरी करना बहुत आसान है और इसे पहनने से खूबसूरती को चार चांद लग जाता है। अनारकली हो या सलवार सूट, पलाजो हो या फिर स्ट्रेट कुर्तें इन परिधानों की खासियत है कि इनको किसी भी अवसर पर बड़ी ही आसानी से पहना जा सकता है।

 

Trending Videos
amazing come back of salwar suit in bollywood and fashion trends
बॉलीवुड में सलवार कुर्ते का ट्रेंड वापस लाने का श्रेय सारा अली खान को दें तो गलत नहीं होगा। अपनी पहली फिल्म में साधारण लड़की के रोल में उन्होने सलवार कुर्ते को खूब पहना लेकिन इसके अलावा भी निजी जिंदगी में उन्हें अनारकली, पलाजो में देखा जा सकता है। इसके अलावा आलिया भट्ट, कंगना रानौत, जान्हवी कपूर भी आजकल इस पारंपरिक परिधान में नजर आ जाती हैं।

 

amazing come back of salwar suit in bollywood and fashion trends
- फोटो : instagram
सलवार कुर्ते की बात करें तो इसे पहनते समय आप कई तरीके के प्रयोग कर सकते हैं। अब कुर्ते को सिर्फ एक तरीके से नहीं पहना जा सकता है। आजकल किसी कुर्ते को पलाजो, स्कर्ट, धोती पैंट्स, ड्रॉप क्रॉच पैंट्स के साथ आप मैच कराके पहन सकते हैं। कुर्ते की भी डिजाइन में आजकल बहुत सारे प्रयोग किए जा रहें हैं। सिमेट्रिकल कट्स हो या अनारकली कुर्ते आजकल ये सब खूब पसंद किए जा रहें हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
amazing come back of salwar suit in bollywood and fashion trends
इन कुर्तों की खासियत है कि इन्हें किसी भी अवसर पर आसानी से पहना जा सकता है। तो अब आपको भी सोचने की जरुरत नहीं है। किसी भी कुर्ते के साथ मैच करके आप पलाजो, स्कर्ट या फिर ट्राउजर को ट्राई कर सकते हैं।

  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed