आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं एक्टिंग के साथ ही लोग उनके फैशन च्वॉइस को भी पसंद कर रहे हैं। वेस्टर्न आउटफिट में जहां उनका बोल्ड लुक सामने आता है। तो वहीं साड़ी में वो पूरी तरह से भारतीय नारी के रंग में रंगी दिखती हैं। पिछले दिनों गंगूबाई के प्रमोशन में पहनी उनकी व्हाइट शेड की साड़ियां इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। वहीं एक बार फिर फिल्म आरआरआर के प्रमोशन में पहनी फ्लोरल साड़ी सुर्खियां बटोर रही है।
2 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
दरअसल, फिल्म आरआरआर के प्रमोशन के लिए आलिया ने पीच शेड की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी का चुनाव किया था। जिसके किनारे पर ब्लैक कलर का शिमरी बॉर्डर था। वहीं पूरी ऑरेंज शेड की इस साड़ी पर ब्लैक कलर के फ्लोरल मोटिफ्स बने थे। जिसके साथ आलिया ने काले रंग का सितारों से सजा बैकलेस ब्लाउज मैच किया था। जिसकी स्लीवलेस डिजाइन इसे स्टाइलिश बनाने के लिए काफी दिख रही थी।
3 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया ने इस खूबसूरत सी सिंपल साड़ी को अपनी मिनिमम मेकअप और खूबसूरती से और भी ज्यादा शानदार बना दिया था। सिंपल स्लीक पोनीटेल के साथ ही आलिया ने मिनिमम आई मेकअप और पिंक लिपस्टिक के साथ बीमिंग हाइलाइटर के साथ पूरा किया है।
4 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो आलिया ने कानों में भारी भरकम ईयररिंग्स के साथ इस साड़ी को मैच किया था। आलिया की ये साड़ी डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से ली गई है। जिसकी कीमत भी बेहद खास है। ऑर्गेंजा फैब्रिक की ये साड़ी लगभग 69 से 72 हजार रुपये के बीच है। जिसे खरीदना किसी भी आम महिला के बस की बात नही है।
5 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया इन दिनों पूरी तरह से साड़ी के प्रेम में डूबी है। एक के बाद एक वो खूबसूरत साड़ी वाले लुक्स में फैंस को दीवाना बना रही हैं। वहीं आलिया की साड़ियां समर सीजन में ट्रेंड भी कर रही हैं। तो इस वेडिंग सीजन आप चाहें तो इन लुक्स को कॉपी कर सकते हैं।