हिंदी सिनेमाजगत के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का 9 सितंबर को 51वां जन्मदिन है। फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल अक्षय की एक्टिंग के अलावा लोग उनके फैशन सेंस के भी दीवाने हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको दिखाएंगे उनके कूलेस्ट अवतार, जो प्रूफ करते हैं कि एक्टिंग ही नहीं फैशन के भी जबरदस्त खिलाड़ी हैं अक्षय कुमार...
अक्षय कुमार का ये एयरपोर्ट लुक काफी फेमस हुआ था। कैमॉफ्लाज जंपसूट के साथ जैसे ही अक्षय ने एयरपोर्ट पर एंट्री ली थी हर किसी की नजर उन पर आ टीकी थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए अक्षय ने लेदर शूज पहने थे।
अक्षय की ये तस्वीर 2017 की है। जब उन्हें इस लुक में एयरपोर्ट पर देखा गया तो हर कोई उनके स्टाइल से इम्प्रेस हो गया था।
लैदर जैकेट और व्हाइट स्नीकर्स में अक्षय कमाल के नजर आ रहे हैं। क्या आप जानते हैं अक्षय के इस बेहतरीन ड्रेसिं सेस के पीछे उनकी पत्नी ट्विंकल का हाथ है।
ट्विंकल ही अक्षय के सारे कपड़े सलेक्ट करती हैं और यहां तक की अक्षय को भी लगता है, कि वे ट्विंकल द्वारा बताए कपड़ों में ज्यादा अच्छे दिखते हैं।