दुनिया के जाने माने कारोबारी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी का जश्न शुरू हो गया है। शादी के लिए बॉलीवुड, राजनीति, उद्योग और खेल जगत के कई बड़ी हस्तियां पहुंचे हैं। अंबानी परिवार बेटे की बरात लेकर निकल चुका हैं। तस्वीरों में पूरा परिवार पिंक कलर के कपड़ों में नजर आया। हमेशा की तरह नीता अंबानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
2 of 5
Mukesh Ambani Nita Ambani
- फोटो : amar ujala
नीता ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है। उनके पूरे लहंगे पर हैवी एंब्रॉयडरी हो रखी है। नीता ने अपने इस ड्रेस के साथ ग्रीन कॉम्बिनेशन में ज्वैलरी पहनी है। उन्होंने गले में हार, इयरिंग्स और माथे पर जो टीका लगाया है वो सब ग्रीन कलर में है।
नीता ने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप के साथ स्टाइलिश बन बनाया हुआ था। नीता के साथ साथ मुकेश अंबानी ने भी उसी कलर कॉम्बिनेशन और एंब्रॉयडरी में शेरवानी पहनी है।
नीता और मुकेश अंबानी के एक जैसे आउटफिट होने के अलावा जिस चीज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खीचा वो था उनका ब्लाउज। नीता के ब्लाउज के पीछे उन्होंने एक खास शब्द को एंब्रॉयडरी से लिखवा रखा था।
नीता के ब्लाउज के पीछे लिखा था 'शुभारंभ' जिसका मतलब है किसी कार्य की अच्छी शुरुआत। नीता के साथ-साथ ईशा अंबानी पीरामल भी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने बेबी पिंक कलर के लहंगे के साथ मैचिंग हैवी डायमंड जूलरी जिसमें वह बिल्कुल चांद का टुकड़ा लग रही थीं।