साधारण से कुर्ते भी कई मौके पर बॉलीवुड हसीनाओं की पसंद बन जाते हैं। वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर टीवी जगत की एक्ट्रेस बोल्ड नेकलाइन और टाइट फिटिंग की ड्रेस में ग्लैमर दिखाते नजर आती हैं। लेकिन बात जब कंफर्ट की आती है तो इन्हें भी सिंपल से कुर्ते याद आ जाते हैं। पिछले दिनों एक के बाद एक एयरपोर्ट लुक में कुर्ता इन एक्ट्रेस की पहली पसंद बन गया।
2 of 6
kiara advani
- फोटो : instagram
कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। तो उनका सिंपल एथिनिक लुक फैंस को इंप्रेस कर गया। कियारा ने एयरपोर्ट ट्रैवेल के लिए लैवेंडर शेड के सिंपल से कुर्ते को चुना था। जिस पर फ्लोरल प्रिंट बने थे। वहीं इस कुर्ते के साथ लाइनिंग प्रिंट का पैंट स्टाइल पायजा्मा मैच किया गया था। जिसके साथ कियारा ने मैचिंग की मोजरी को पहना था। वहीं कियारा का ये कुर्ता मायरो जयपुरी फैशन लेबल से लिया गया था।
3 of 6
kiara advani
- फोटो : instagram
गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट इस लैवेंडर शेड के कुर्ते के साथ कियारा ने माथे पर छोटी सी बिंदी लगा रखी थी। वहीं आंखों में नो मेकअप और ग्लॉसी स्किन टोन के साथ पिंक लिपस्टिक कियारा के पूरे लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत दिखा रही थी। वहीं नेचुरल ब्यूटी कियारा का ये लुक समर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था।
4 of 6
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही ने भी गर्मियों के लिए सिंपल कुर्ते को चुना था। ट्रैवेल के लिहाज से ये बिल्कुल परफेक्ट था। ब्लश पिंक कलर के कुर्ते में नोरा का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। कॉटन सिल्क फैब्रिक का ये कुर्ता गर्मियों में ट्रैवेल के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। राउंड नेक डिजाइन वाले कुर्ते के साथ पलाजो पैंट को मैच किया गया था। जिस पर सफेद रेशमी धागों से कढ़ाई की गई थी।
5 of 6
alia bhatt in pink kurta
- फोटो : instagram
शादी के बाद पहली बार काम के सिलसिले में निकलीं आलिया भट्ट ने भी ब्लश पिंक कलर के कुर्ते को चुना था। जिसके साथ वो बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के नजर आईं। आलिया ने पहली बार पब्लिक के सामने शादी के बाद आने के लिए गुलाबी रंग का कुर्ता चुना था। जिस पर फ्लोरल मोटिफ्स की डिजाइन बनी थी। वहीं इस के साथ मैच दुपट्टा ऑर्गेंजा सिल्क का था। वहीं चेहरे पर उनके शादी वाला ग्लो साफ नजर आ रहा था।