Air India Fashion: जब से एयर इंडिया की कमान टाटा समूह के पास आई है, तब से उसमें कुछ ना कुछ बदलाव सामने आ रहे हैं। खाने से लेकर कई प्लेन में बैठने वाली सीट्स तक में काफी बदलाव किए गए हैं। टाटा ग्रुप लोगों की यात्रा को काफी सहुलियत भरी करने का काम कर रहा है। इसी बीच अब एयर इंडिया में कुछ ऐसा बदलाव किया गया है, जिसकी वजह से दुनिया भर में इसका और ज्यादा नाम होगा।
दरअसल, अब एयर इंडिया के स्टाफ की यूनिफॉर्म को पूरी तरह से बदल दिया गया है। एयर इंडिया ने खुद इसके बारे में जानकारी देते हुए कई तस्वीरें और वीडियो साझा किया है। इस नए लुक में एयर इंडिया का स्टाफ काफी ज्यादा क्लासी दिख रहा है। इस लुक को देखकर लोग सोशल मीडिया पर इस बदलाव की काफी सराहना कर रहे हैं, लोगों को एयर इंडिया के स्टाफ का ये बदला लुक पसंद आ रहा है।
2 of 6
Air India Fashion
- फोटो : instagram
पोस्ट से दी जानकारी
इस बात की जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि, पेश है हमारी नई पायलट और केबिन क्रू वर्दी, एयर इंडिया के समृद्ध इतिहास की प्रशंसा और उज्ज्वल भविष्य का वादा। भारत के अग्रणी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा परिकल्पित इन वर्दी में तीन सर्वोत्कृष्ट भारतीय रंग - लाल, बैंगनी और सुनहरा शामिल हैं, जो आत्मविश्वासपूर्ण, जीवंत नए भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
3 of 6
Air India Fashion
- फोटो : instagram
इन कलरों को दी प्राथमिकता
अगर इस वीडियो को देखें तो मनीष मल्होत्रा ने एयर इंडिया के नए स्टाफ की नई यूनिफॉर्म के लिए डीप रेड, पर्पल और ब्लैक कलर्स को चुना। ये वही रंग हैं, जो एयर इंडिया ने अपने रीवैम्प की पहल में फ्लाइट्स के लिए भी चुने हैं। इन्हीं रंगों से महिला और पुरुष सभी के लिए यूनिफॉर्म तैयार किया गया है।
4 of 6
Air India Fashion
- फोटो : instagram
ऐसा होगा पुरुषों का लुक
अगर बात करें मेल स्टाफ की तो उनके लुक को पूरा करने के लिए एक सेट में ब्लैक ट्राउजर और फुल स्लीव्स की नेहरू जैकेट को शमिल किया गया है, वहीं दूसरे सेट ब्लैक पैंट्स और डार्क रेड नेहरू जैकेट रखी गई है। इन जैकेट्स पर गोल्डन बटन्स का इस्तेमाल हुआ है।
5 of 6
Air India Fashion
- फोटो : instagram
बेहद खास है महिलाओं की यूनिफॉर्म
वहीं अगर बात करें महिला स्टाफ की तो महिलाओं के लिए पहले सेट में एक पर्पल, पिंक और डीप रेड कॉम्बिनेशन की साड़ी है, जिसके साथ थ्री-फोर्थ स्लीव्स का ब्लाउज है। इसके अलावा दूसरे सेट में रेड और पिंक कॉम्बिनेशन का प्लाजो, ब्लाउज और साड़ी स्टाइल का पल्ला है। इन सभी यूनिफॉर्म्स पर एयर इंडिया का नया गोल्डन लोगो बैच भी लगा देखा जा सकता है।