Ahoi Ashtami 2024: 24 अक्तूबर को अहोई अष्टमी का व्रत किया जा रहा है। यह व्रत संतानों के लिए किया जाता है। पुत्रवती मां अपने बच्चे के लिए निर्जला व्रत करती हैं और शाम के वक्त तारों को करवा से अर्घ्य देकर उपवास पूरा करती हैं। हिंदू धर्म में तीज त्योहारों के मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। ऐसे मौकों पर महिलाएं पारंपरिक साड़ी पहनती हैं। अगर आप भी अहोई अष्टमी की पूजा कर रही हैं तो शाम की पूजा के लिए सुंदर साड़ी का चयन करें। कुछ नया और आकर्षक पहनना चाहती हैं तो बनारसी साड़ी एक शानदार विकल्प हो सकता है। बनारसी साड़ी में भी आपको कई रंग और वैरायटी मिल जाएंगी जो खूबसूरत होने के साथ ही आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी की पूजा के लिए चुननी है परफेक्ट बनारसी साड़ी, अपनाएं ये विकल्प
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 24 Oct 2024 08:35 AM IST
सार
कुछ नया और आकर्षक पहनना चाहती हैं तो बनारसी साड़ी एक शानदार विकल्प हो सकता है। बनारसी साड़ी में भी आपको कई रंग और वैरायटी मिल जाएंगी जो खूबसूरत होने के साथ ही आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन