फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024 Fashion: दिवाली पूजा के लिए तैयार कराएं ट्रेंडी आउटफिट्स, सेलेब्स से लें आइडिया

Wed, 23 Oct 2024 03:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 23 Oct 2024 03:53 PM IST
सार

यहां आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लेटेस्ट फैशन वाले पारंपरिक कपड़ों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे आप दिवाली के लिए तैयार कराकर तारीफ बटोर सकती हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2024 Fashion Ideas Celebrity Inspired Trendy Outfits For Festive Season
दिवाली के आउटफिट - फोटो : Instagram

Diwali 2024 Fashion Ideas: अधिकतर महिलाओं को सजना संवरना काफी पसंद है। शादी-पार्टी हो या तीज त्यौहार हो, हर मौके पर महिलाएं तैयार होना और खूबसूरत दिखना पसंद करती हैं। श्रृंगार के लिए महिलाएं कपड़ों से लेकर मेकअप तक पर पूरा ध्यान देती हैं। किसी भी कार्यक्रम में परफेक्ट लुक के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारी कर लेती हैं, जैसे कि कैसा आउटफिट पहनना है, उसके साथ कौन सी एक्सेसरीज मैच करनी है, हेयर स्टाइल,  फुटवियर और हैंडबैग कैसा होना चाहिए आदि। हालांकि महिलाओं के श्रृंगार में सबसे प्रभावी होता है, कपड़ों को लेकर उनका चयन। दिवाली काफी नजदीक है। ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी तक दिवाली पूजा के लिए अपने कपड़ों को तैयार नहीं कराया है, वह इस साल कुछ अलग और खास आउटफिट तैयार कराकर सबसे खूबसूरत दिखने का प्रयास कर सकती हैं। 



आउटफिट बनवाने से पहले ट्रेंड पर नजर डाल लें। दिवाली के मौके पर एथनिक के साथ ही ट्रेंडी आउटफिट्स की तलाश है तो बालीवुड हसीनाओं से प्रेरित कुछ आउटफिट्स का चयन कर सकती हैं। यहां आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लेटेस्ट फैशन वाले पारंपरिक कपड़ों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे आप दिवाली के लिए तैयार कराकर तारीफ बटोर सकती हैं। 

Diwali 2024 Fashion Ideas Celebrity Inspired Trendy Outfits For Festive Season
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण की तरह साड़ी में हों तैयार

अपने बेबाक स्टाइल के लिए मशहूर दीपिका पादुकोण ज्यादातर मौकों पर पारंपरिक साड़ियों का चयन करती हैं। खूबसूरत साड़ी के साथ कंट्रास्ट ब्लाउज पहनकर आप भी अभिनेत्रियों जैसा लुक अपना सकती हैं। लुक को अधिक आकर्षक बनाने के लिए ऐसी साड़ियों के साथ पन्ना, नीलमणि या रूबी जैसे ज्वेलरी अपना सकती हैं। वैसे भी साड़ी एक ऐसा विकल्प है, जिसमें आप पारंपरिक लुक के साथ ग्लैमर को भी जोड़ सकती हैं।

Diwali 2024 Fashion Ideas Celebrity Inspired Trendy Outfits For Festive Season
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा जैसा ग्लैमरस लहंगा

प्रियंका चोपड़ा फैशन के मामले में कभी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं। आप भी उनकी तरह दिवाली पर पेस्टल रंगों के खूबसूरत लहंगे को चुन सकती हैं। पेस्टल रंग के लहंगे ट्रेंड में हैं और दिवाली के मौके पर आकर्षक लुक दे सकते हैं। लुक को पूरा करने के लिए कम से कम ज्वेलरी के साथ हल्का मेकअप अपनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024 Fashion Ideas Celebrity Inspired Trendy Outfits For Festive Season
करीना कपूर खान - फोटो : instagram

करीना कपूर का फ्यूजन फैशन

करीना कपूर खान का फ्यूजन फैशन सेंस पारंपरिक दिवाली आउटफिट में एक मॉडर्न टच देता है। इस दिवाली करीना जैसा लुक पाने के लिए आप भी उनकी तरह एक्सपेरिमेंट करें और ट्रेडिशनल आउटफिट को मॉडर्न लुक के साथ मर्ज करें।

विज्ञापन
Diwali 2024 Fashion Ideas Celebrity Inspired Trendy Outfits For Festive Season
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram

अनन्या की तरह कुछ नया ट्राई करें

अनन्या पांडे बॉलीवुड की नई फैशनिस्टा हैं। मौका कोई भी हो, वह फैंस को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। अब उनके इस नीले आउटफिट को ही ले लीजिए। अगर आप लहंगा-साड़ी पहन-पहनकर थक गई हैं तो अनन्या की तरह इस मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक को ट्राई करें। पैंट और चोली के साथ श्रग वाला अनन्या का ये लुक आपको भी खूब तारीफें दिलाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed