Aditi-Siddharth Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। उन्होंने इसी साल 16 सितंबर को साउथ एक्टर सिद्धार्थ के संग सात फेरे लिए। उनकी ये शादी तेलंगाना के वानापर्थी में 400 साल पुराने श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में संपन्न हुई थी। इस शादी में केवल अदिति और सिद्धार्थ के करीबी लोग शामिल हुए थे। जैसे ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, तो लोगों ने उनपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया।
अब शादी के कई महीनों बाद एक्ट्रेस ने अपनी शादी की नई तस्वीरें साझा की हैं। दरअसल अदिति राव हैदरी और उनके पति अभिनेता सिद्धार्थ ने दोबारा से शादी की है। अभी तक उनके दो वेडिंग लुक की तस्वीरें सामने आ चुकीं हैं। पहली तस्वीरों में पारंपरिक साउथ इंडियन स्टाइल की शादी झलक दिख रही थी, दूसरी में रजिस्टर्ड मैरिज की और तीसरी में पारंपरिक हिंदू वेडिंग की। आज वाली तस्वीरें लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं। आइए आपको भी उनके तीनों लुक्स दिखाते हैं।
2 of 7
लाल लहंगे में लगीं खूबसूरत
- फोटो : instagram
लाल लहंगे में लगीं खूबसूरत
एक्ट्रेस ने आज जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लाल लहंगा पहना है। इस लाल लहंगे में वो पारंपरिक भारतीय दुल्हन लग रहीं हैं। लाल रंग के इस लहंगे में गोल्डन रंग का काफी भारी काम है, जिस वजह से उनका लहंगा काफी प्यारा लग रहा था। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ क्रीम रंग की शेरवानी में हैंडसम दिख रहे हैं।
3 of 7
खास था मेकअप और ज्वेलरी
- फोटो : instagram
खास था मेकअप और ज्वेलरी
बात करें एक्ट्रेस के इस रॉयल लुक की तो इसको कंप्लीट करने के उन्होंने माथा पट्टी, नथ और हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। इसके साथ उन्होंने अपने मेकअप को काफी हल्का ही रखा था। पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने मेकअप को भी पिंक शेड में ही रखा था।
4 of 7
रजिस्टर्ड मैरिज लुक
- फोटो : instagram
रजिस्टर्ड मैरिज लुक
बात करें अदिति के रजिस्टर्ड मैरिज लुक की तो ये तस्वीरें उन्होंने कुछ दिन पहले जारी की थीं। अदिति ने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज में जो साड़ी पहनी थी, वो बेहद खास थी। इस ब्लश पिंक रंग की साड़ी में गोल्डन और मैरून रंग का बॉर्डर लगा हुआ था। अदिति राव हैदरी की साड़ी की तो उनकी इस साड़ी पर अशरफी मोटिफ्स बने थे, जोकि भारत की समृद्धि का प्रतीक है। इसके साथ सिद्धार्थ ने इस दौरान पिंक रंग का है मैचिंग आउटफिट पहना था।
5 of 7
मेकअप और ज्वेलरी
- फोटो : instagram
मेकअप और ज्वेलरी
बात करें एक्ट्रेस के मेकअप और ज्वेलरी की तो साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने गले में चोकर पहनकर कानों में हैवी इयररिंग्स पहने थे। इसके अलावा खूबसूरत से हाथों में गोल्डन कड़े उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे थे। एक्ट्रेस के इस मोती वाले चोकर में जटिल रूप से गोल्ड पेंडिड फोकस पॉइंट था, जिस वजह से उनका लुक प्यारा लग रहा था। अपने मेकअप को उन्होंने मिनिमल रखकर बालों को खुला छोड़ा था। माथे पर लाल बिंदी प्यारी लग रही थी।