हर लड़की अपनी शादी में बेस्ट दिखना चाहती है। लड़कियों में अपने शादी के लिए लहंगे, ज्वेलरी, मेकअप सभी को लेकर उत्सुकता होती है। इसके लिए लड़कियां खूब शॉपिंग करती हैं। एक से बढ़कर एक महंगा लहंगा खरीदती हैं ताकि उनके दुल्हन बनने में कोई कसर न रह जाए। जब वह अपनी शादी के मंडप पर पहुंचे तो हर कोई बस उन्हें ही देखता रह जाए। अगर आप ने भी अपनी शादी के लिए ऐसे ही सपने संजोए हैं और इस वेडिंग सीजन आपकी भी शादी होने वाली है तो सबसे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि इन दिनों किस तरह का ब्राइडल लुक ट्रेंड में हैं। किस डिजाइन, कलर के लहंगे का फैशन हैं? दुल्हन के मेकअप का भी हर बार अलग अलग तरह का फैशन होता है। इस वेडिंग सीजन दुल्हन का मेकअप में क्या अलग फैशन हैं? अगर आप वेडिंग लुक और लेटेस्ट फैशन को लेकर अप टू डेट रहेंगे तो आपको शादी में अपने लुक्स को लेकर ज्यादा फिक्रमंद होने की जरूरत नहीं हैं। हाल ही में कई एक्ट्रेसेस ने ब्राइडल फोटोसूट कराया है। इनमे से मलाइका अरोड़ा, डायना पेंटी, कृति सेनन, मौनी राॅय और कृति सेनन का ब्राइडल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अभिनेत्रियों के इन चार ब्राइडल लुक से आप भी ले सकती हैं टिप्स।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा ब्राइडल लुक
- फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। लाल रंग के जोड़े में मलाइका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। लहंगे की हेमलाइन में हैवी वर्क है। इसमें चांदी के धागे से फ्लोरल मोटिफ्स बने हुए हैं। इस लहंगे को सजाने के लिए 3डी एमब्लिशमेंट्स का इस्तेमाल किया गया हैं। लहंगे में मोर-हाथी और फ्लोरल की शानदार एम्ब्रोइडरी की गई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग चोली भी पहनी है। डीप नेकलाइन वाले इस ब्लाउज का बैकलेस डिजाइन मलाइका को बेहद बोल्ड लुक दे रहा है। वहीं इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहन रखी है।
3 of 5
कृति सेनन ब्राइडल लुक
- फोटो : instagram/kritisanon
कृति सेनन ने मनीष मल्होत्रा के फैशन हाउस का ये लहंगा जब पहना था, तो उनका लुक जमकर वायरल हुआ। कृति लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कृति के ब्राइडल लहंगे में मोटिफ, स्टोन और मिरर वर्क की हैवी कढ़ाई की गई है। वहीं, इस हैवी एंब्रोडरी वाले लहंगे के साथ उन्होंने डीप कट चोली कैरी की है। जबकि ब्लाउज पर भी लहंगे से मिलती हुई कढ़ाई की गई है। वहीं, बात इसके दुपट्टे की करें, तो इसमें गोटा पट्टी का काम किया हुआ है। इसके साथ कृति ने हैवी ज्वेलरी कैरी की है। इसके अलावा मांग टिका, ट्रेडिशनल नेकपीस और कलीरे भी उन्होंने पहने हैं, जो उनके लुक को काफी प्यारा बना रहे हैं।
4 of 5
डायना पेंटी ब्राइडल लुक
- फोटो : instagram/dianapenty
ब्राइडल लुक में डायना पेंटी का ये लुक थोड़ा हटकर है। एक्ट्रेस ने पेस्टल ब्राइडल लहंगा पहना है। टूल और सिल्क वाले मिक्स्ड फैब्रिक से बने इस ऑफ-वाइट शेड लहंगे का डिजाइन फ्लोरलेंथ ए लाइन है। लहंगे के नीचे सिल्वर सीक्वन्स और बीड्स की कढ़ाई वाला मोटिफ पैच वर्क किया गया है। डायना ने बस्टियर स्टाइल सेक्सी चोली पहनी है। उनके ब्लाउज में स्वीटहार्ट नेकलाइन, क्वाटर लेंथ की पफ स्लीव्स हैं। डायना ने सिर पर फ्लोरल एम्ब्रायडरी वाला दुपट्टा कैरी किया है। साथ ही हैवी ज्वेलरी में हैवी कुंदन चोकर नेकपीस, मांग टीका, इयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग्स और चूड़ियां से लुक को कंप्लीट किया है।
5 of 5
मौनी राॅय का ब्राइडल लुक
- फोटो : instagram/imouniroy
मौनी राॅय का यह ब्राइडल लुक में जमकर वायरल हो रहा है। मौनी रॉय ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ मौनी ने ट्रेडिशनल हैवी ज्वेलरी पहन रखी है। मौनी का लहंगा और ज्वेलरी उन्हें शाही दुल्हन जैसा लुक दे रहा है।