{"_id":"5f65d5e78ebc3eb7035a8ec1","slug":"aamir-khan-daughter-ira-khan-gets-trolled-for-black-short-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब आमिर खान की बेटी इरा खान को यूजर ने कर दिया था ट्रोल, कपड़ों को कह दिया था.......","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जब आमिर खान की बेटी इरा खान को यूजर ने कर दिया था ट्रोल, कपड़ों को कह दिया था.......
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 19 Sep 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ira Khan, Aamir Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
Link Copied
आजकल सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करना आम बात है। लेकिन जब स्टार किड अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हैं तो उन्हें भी अपने माता-पिता की तरह कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही स्टारकिड हैं इरा खान, जिन्हें अक्सर कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हद तो तब हो जाती है जब ट्रोलर इन स्टार किड के साथ ही उनके माता-पिता को भी कमेंट करने लगते हैं।
2 of 5
ira khan
- फोटो : instagram
ऐसा ही अक्सर आमिर खान की बेटी इरा खान के साथ होता है। बॉलीवुड में कदम ना रखने के बावजूद लोगों को इरा खान की तस्वीरों में दिलचस्पी देखने को मिलती है। और वो कई बार अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोलर के निशाने पर रहती हैं। दरअसल, साल 2019 में इरा खान की तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसमें वो अपने दोस्त के साथ इवेंट में पहुंची थीं।
3 of 5
ira khan
- फोटो : social media
पार्टी की तस्वीरों में इरा खान ने काफी ग्लैमरस लुक की ड्रेस पहन रखी थी। ब्लैक कलर की पीवीसी फैब्रिक की शार्ट ड्रेस पहन रखी थी। इस कटआउट ड्रेस के साथ इरा का लुक काफी ग्लैमरस था। बॉडीकॉन शार्ट ड्रेस में क्रिसक्रॉस डिजाइन बना था। जिसे इरा ने रेड लिप्स और मेसी हेयरडू के साथ कंप्लीट किया था।
इरा खान की इस ड्रेस वाली तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। नेटिजंस ने इरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने इस ड्रेस की तुलना टेप से की तो किसी ने इसे फैशन डिसास्टर कहा। वहीं एक ट्रोलर ने इस ड्रेस को मकड़ी का जाल बता दिया।
विज्ञापन
5 of 5
इरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल इरा खान के ऊपर ट्रोलर की इन बातों का कोई असर नहीं पड़ता। तभी तो वो हमेशा ही स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आती रहती हैं। साथ ही वो इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर करने से गुरेज नहीं करतीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।