गर्मियों के मौसम में कूल लुक चाहिए तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स को कॉपी कर सकते हैं। वैसे तो ये हसीनाएं बोल्ड नेकलाइन और बॉडी फिटिंग कपड़ों के साथ ग्लैमर दिखाती हैं। लेकिन कई मौकों पर इनका कैजुअल लुक आसानी से कॉपी किया जा सकता है। सफेद रंग की टीशर्ट के साथ शार्ट्स को कैरी करना समर फैशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। तो चलिए जानें कैसे आप व्हाइट टीशर्ट और शार्ट्स वाले लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
2 of 5
white t shirt and shorts
- फोटो : instagram
सफेद टीशर्ट का कांबिनेशन डेनिम शार्ट्स के साथ काफी कूल और स्टाइलिश नजर आता है। प्रियंका चोपड़ा की तरह आप इसे प्लेन व्हाइट राउंड नेक टीशर्ट के साथ डेनिम शार्ट्स के सात ट्राई कर सकते हैं। वहीं साथ में व्हाइट स्नीकर कूल लुक देने के लिए काफी दिख रहे हैं। जबकि प्रियंका ने इस लुक को बोल्ड रेड लिपस्टिक और गॉगल्स के साथ स्टाइलिश बनाया है।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
वहीं आप चाहें तो सारा अली खान के इस एयरपोर्ट लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। व्हाइट टैंक टॉप के साथ सफेद रंग की ओवरसाइज शर्ट को डेनिम शार्टस के साथ मैच किया गया है। वहीं गर्मियों में अगर आप स्नीकर या स्पोर्ट्स शूज कैरी करना नहीं चाहते तो सारा अली खान के इस फ्लैट स्ट्रैपी फुटवियर को ट्राई कर सकते हैं। ये काफी हटके और स्टाइलिश लुक देगा।
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
वहीं डेनिम ब्लू शार्ट्स के साथ अगर लुक आपको बोर कर रहा है तो आप लाइट शेड की रिप्ड शार्ट्स के साथ व्हाइट टैंक टॉप को कैरी कर सकते हैं। साथ ही इसमे नॉट लगाके आप इसे क्रॉप टॉप का लुक दे सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश नजर आता है।
5 of 5
white t shirt and shorts
- फोटो : instagram
आप चाहें तो सिंपल व्हाइट टीशर्ट को डिजाइनर डेनिम शार्ट्स के साथ ट्राई कर सकती हैं। उर्वशी रौतेला का ये लुक काफी कूल और स्टाइलिश है। जिसे आप डे आउटिंग के साथ डिनर आउटिंग के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।